ना फिल्म ना कोई विज्ञापन, फिर कैसे अपना घर चलाती है Amrita Arora, बेस्टफ्रेंड का पति चुराकर कर ली शादी!

अमृता ने मशहूर बिजनेसमैन शकील लड़क के साथ शादी रचाई। शादी के बाद से वह इंडस्ट्री से दूर हो गई।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हो चुकी है। जी हां.. एक समय पर अमृता अरोड़ा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे-धीरे फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब इन दिनों वह न तो किसी विज्ञापन में नजर आती है और ना ही फिल्मों में नजर आती है। अमृता को केवल अपनी बहन मलाइका अरोड़ा और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ स्पॉट किया जाता है। तो चलिए जानते हैं अमृता अरोड़ा की जीवन के बारे में…

इन फिल्मों का हिस्सा रही अमृता
जहां मलाइका अरोड़ा आज भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है तो उनकी बहन यानी कि अमृता अरोड़ा कुछ गिनी-चुनी फिल्मों का हिस्सा बनकर रह गई। अमृता ने फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से अपने करीब की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही।

इसके बाद भी उन्होंने ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘रक्त’, ‘फाइट’, ‘क्लब’, ‘रामा रामा यह क्या है ड्रामा’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी उनका फिल्मी करियर फ्लॉप रहा। इसी बीच अमृता अरोड़ा का नाम मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ जुड़ा। दोनों के एक दूसरे की डेटिंग की खबरों ने खूब लाइमलाइट लूटी, हालांकि जल्दी ही इनका ब्रेकअप हो गया।

सहेली के पति से की शादी
इसके बाद अमृता ने मशहूर बिजनेसमैन शकील लड़क के साथ शादी रचाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि शकील अमृता की बेस्ट फ्रेंड निशा के पति है। दरअसल, उनकी पहली पत्नी निशा का तलाक हो गया था जिसके बाद अमृता ने शकील से शादी रचा ली थी। इस दौरान अमृता को बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली औरत का भी टैग दे दिया था। हालांकि अमृता का कहना था कि, तलाक के बाद ही शकील के साथ उनका रिश्ता शुरू हुआ था। इसके बाद साल 2009 में इन्होंने शादी रचा ली।

अब वह इंडस्ट्री से दूर है लेकिन बॉलीवुड पार्टियों में उन्हें जरूर देखा जाता है। अक्सर उन्हें करीना कपूर खान और अपनी बहन मलाइका अरोड़ा के साथ देखा जाता है। बात की जाए कमाई के बारे में तो उनके पति शकील का बिजनेस है जिसके माध्यम से दोनों करोड़ की कमाई करते हैं। वही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियो और फोटोज साझा करते रहती है।

ये भी पढ़ें: रेडियो स्टेशन में मुलाकात, दोस्ती, फिर प्यार और फिर ‘विवाह’, बड़ी अनोखी है Amrita और RJ Anmol की प्रेम कहानी!

Latest Posts

spot_img

you may like