जब शूटिंग के दौरान मरते-मरते बची थीं Lara Dutta, अक्षय कुमार ने बचाई थी एक्ट्रेस की जान!

लारा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने 'मिस यूनिवर्स' का खिताब अपने नाम किया और पूरी दुनिया में छा गई।

लारा दत्ता हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। लारा ने हमेशा ही फिल्मों में अपने खास किरदार चुने हैं जो फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी रहते हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद ही वह इंडस्ट्री में आई। आज 16 अप्रैल को लारा दत्ता अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी एक खास घटना..

मिस यूनिवर्स के बाद बनी हीरोइन
16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मी लारा दत्ता पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती है। लारा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद साल 1997 में वह मिस इंटरकॉन्टिनेंटल बनी। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया और पूरी दुनिया में छा गई। इसके बाद लारा दत्ता ने फिल्म अंदाज से अपने करियर की शुरुआत की।

इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आई थी। इसी फिल्म से जुड़ा एक ऐसा हादसा जब लारा दत्ता मरते मरते बची थी। हालांकि सही टाइम पर अक्षय कुमार ने उन्हें बचा लिया।

अंदाज के सेट पर हुआ था हादसा
दरअसल, फिल्म ‘अंदाज’ के गाने ‘रब्बा इश्क ना होवे..’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई थी। इस गाने को समुद्र के किनारे फिल्माया गया लेकिन लारा दत्ता को पानी से बहुत डर लगता था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने इसी लोकेशन पर अपने फिल्म की शूटिंग की।गाने की शूटिंग के दौरान अचानक समुद्र में बहुत बड़ी सी लहराई जिससे लारा का बैलेंस बिगड़ गया और वह समुद्रों की लहरों के साथ-साथ बहती हुई चली गई।

इस दौरान फिल्म मेकर्स लारा को देखते रह गए और कोई कुछ नहीं कर पा रहा था। इस दौरान अक्षय कुमार ने समझदारी दिखाई और वह तुरंत समुद्र में कूद पड़े, इसके बाद लारा को बचा ले आए। बता दे लारा ने फिल्म अंदाज के बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है।

ये भी पढ़ें: कभी इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो थे Akshay Khanna, करिश्मा से होते-होते रह गई शादी, गंजेपन ने डुबाया करियर!

Latest Posts

spot_img

you may like