Tu Jhoothi Main Makkaar, Netflix पर हुई रिलीज हुई, फैंस ने फिल्म को देखने के बाद दिए ऐसे रिएक्शन

Tu Jhoothi ​​Main Makkaar released on Netflix: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की हिट फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को  ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

फैंस इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर ट्विट्स कर रहे है। एक फैन ने रणबीर कपूर की इस फिल्म पर ट्विट करते हुए लिखा कि,’’ #तू झूठी मैं मक्कार | नेटफ्लिक्स | 2घंटे 39मिनट। एक ओल्ड स्कूल बॉलीवुड रोम कॉम। रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस। फिल्म का पहला हाफ स्लो है  लेकिन श्रद्धा कपूर की मौजूदगी से देखने लायक बन जाता है। फिल्म में कुछ सीन्स काफी पुराने हैं। पहले हाफ में रोमांस थोड़ा अच्छा हो सकता जिससे दूसरे हाफ में बेहतरीन ड्रामा देखने मिलता।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने इस फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा कि, ‘’#TuJhoothiMaiMakkaar को नेटफ्लिक्स पर  देखा। हाल के दिनों में सर्वश्रेष्ठ रोम-कॉम फिल्मों में से एक। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर  के बीच की केमिस्ट्री बस कमाल थी। फिल्म ने एक बेहतरीन संदेश दिया कि जब कपल्स अपने परिवार के साथ रहते हैं तो उनके बीच का रिश्ता और मजबूत हो जाता है।’’

एक और फैन ने इस फिल्म पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’#TuJhoothiMaiMakkaar – एक मस्ती से भरपूर फैमिली एंटरटेनर। बीच में फिल्म थोड़ी क्रिंज जरूर लगती है, लेकिन फिर भी एक देखने योग्य है। क्लाईमैक्स थोड़ा फालतू और इल्लोजिकल लगा। #रणबीर कपूर और #श्रद्धा कपूर स्क्रीन पर बहुत प्यारे लगते थे। कुल मिलाकर देखने लायक। रेटिंग 3/5।’’

इसके अलावा एक और फैन ने इस फिल्म पर अपनी टिप्पणी करते हुए लिखा कि, ‘’अभी-अभी #TuJhoothiMaiMakkaar देखकर खत्म की है। यह एक प्यारी फिल्म है जो संयुक्त परिवार, प्यार और कॉमेडी के बारे में बात करती है। मुझे यह देखकर अच्छी लगी।’’

ये भी पढ़ें: Akshara Singh ने Awdhesh Mishra को  किया किस,  फैन बोला जिंदगी के मजे तो आप ही ले रहे हो, तो दूसरे फैन ने बोला गंदी मानसिकता है तुम्हारी

Latest Posts

spot_img

you may like