Tu Jhoothi Main Makkaar की चौथे दिन कमाई हुई सुस्त, फ्लॉप होने के कगार पर है फिल्म

Tu Jhoothi ​​Main Makkaar: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जो हाल ही में होली के दिन 08 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कुल 53 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़, दूसरे दिन 10 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ और चौथे दिन 16 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की यह कमाई सिर्फ भारत के सिनेमाघरों से हुई है।

फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’तू झूठी मैं मक्कार  ने चौथे दिन  16 करोड़ रुपए की कमाई की है।  फिल्म ने भारत में कुल 53 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।’’

हालांकि, फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा इस फिल्म की लागत से कम है। इस फिल्म की लागत लगभग 200 करोड़ रुपए है और फिल्म ने इन चार दिनों में सिर्फ 53 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस हफ्ते के अंत तक यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के अंदर सिमट जायेगी। इस हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होते नहीं दिख रही है।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की लागत 200 करोड़ रुपए है, इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी हैं। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’मैंने कहा था कि तू झूठी मैं मक्कार की  लागत 200 करोड़ रुपए है और #भूषण कुमार ने खुद इसकी पुष्टि की है। ये है दुनिया के नंबर 1 आलोचक #केआरके का #जलवा।’’

बता दें कि, फिल्म ‘Tu Jhoothi ​​Main Makkaar’ को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।  इस फिल्म से श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार साथ में नजर आए हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का कैमियो भी देखने को मिला है। यह फिल्म दर्शकों को क्रिटिक्स को काफी पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें: Dhoom 4 में SRK नहीं बल्कि साउथ का यह सुपरस्टार आयेगा नजर

Latest Posts

spot_img

you may like