जानें कैसा है Kapil Sharma की फिल्म  Zwigato का Trailer

Kapil Sharma Zwigato: जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी शानदार है। इस ट्रेलर को पिछले दो घंटे में 20 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर में कपिल शर्मा को मानस नाम एक डिलीवरी ब्बॉय के रूप में दिखाया गया है। 

मानस (कपिल शर्मा)  डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज्विगाटो के लिए एक डिलीवरी ब्वॉय है। वे अपने परिवार को चलाने के लिए एक डिलीवरी ब्बॉय के रूप में काम करता है। मानस के जीवन का एक ही लक्ष्य है अपने परिवार खुश रखना और टाइम से ऑर्डर की डिलीवरी करना। इस फिल्म के ट्रेलर में एक डिलीवरी ब्वॉय के जीवन के बारे में दिखाया है। फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर मानस जैसे देश के तमाम डिलीवरी ब्वॉयज की कहानी बंया करता है।

‘ज्विगाटो’ के ट्रेलर में मानस के किरदार में कपिल काफी सीरीयस नजर आ रहे हैं। कपिल जोकि अपनी कॉमिक टाइमिंग और जोक्स के लिए जाने जाते हैं, वे इस फिल्म के ट्रेलर में बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। उन्होंने मानस के किरदार को पकड़ कर रखा हुआ है और बिल्कुल ओवर एक्टिंग नहीं की है। इस फिल्म का ट्रेलर उन लोगों के मुंह पर एक तमाचा है, जिन्होंने कपिल की पिछली फिल्म फिरंगी (2017) के लिए उनकी एक्टिंग को ट्रोल किया था।

बता दें कि, एज आ हीरो ‘ज्विगाटो’ कपिल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘किस किस को प्यार करूं’ (2015) और फिरंगी (2017) जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाया था। उनकी पहली फिल्म  ‘किस किस को प्यार करूं’ एक कॉमेडी फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी, इसके अलावा फिल्म में कपिल के काम की तारीफ भी हुई थी। हालांकि, उनकी दूसरी फिल्म फिरंगी जोकि एक सीरीयस फिल्म थी, उसमें कपिल की एक्टिंग को लेकर काफी तंज कसा गया था। कई पत्रकारों ने इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर उलट-सुलट बातें लिखीं थी। इसी दौरान कपिल की एक पत्रकार से कहासुनी भी हो गई थी।

बहरहाल फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर काफी अच्छा है। कपिल इस फिल्म के ट्रेलर में अच्छी एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘ज्विगाटो’ को नंदिता दास द्वारा निर्देशित किया गया है। कपिल की यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan की  Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan रिलीज होने से पहले ही हुई सुपरहिट

Latest Posts

spot_img

you may like