Ajay Devgn की फिल्म Bholaa का Trailer इस दिन होगा रिलीज

Ajay Devgn Bholaa Trailer: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘भोला’ जिसके दो टीजर और एक सॉन्ग को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। दर्शकों को यह सॉन्ग और टीजर दोनों ही काफी पसंद आए हैं। लेकिन फैंस कई दिनों से अजय देवगन की इस फिल्म के ट्रेलर का काफी इंतजार कर रहे हैं। तो फैंस के इस इंतजार का वक्त अब खत्म हो गया है, क्योंकि इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला हैं। 

सूत्रों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का ट्रेलर 06 मार्च 2023 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इस ट्रेलर को थियेटर में 3डी में रिलीज किया जायेगा। उसके बाद इस ट्रेलर को यूट्यूब पर भी रिलीज किया जायेगा। इस ट्रेलर को मुंबई में फिल्म की पूरी कास्ट के साथ रिलीज किया जायेगा। 

बता दें कि, फिल्म ‘भोला’ को अजय देवगन द्वारा ही निर्देशित किया गया है। साथ ही में इस फिल्म को अजय ने खुद ही प्रोड्यूस किया है। अजय ने इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस अजय देवगन फिल्म्स के अंतर्गत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी एक मुख्य किरदार निभा रही है। 

तब्बू इस फिल्म में एक महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। अजय और तब्बू के अलावा इस फिल्म में अमला पॉल, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। खबरों की माने तो इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का एक कैमियो भी है। अभिषेक का कैमियो इस फिल्म में काफी महत्वपूर्ण हैं।

 इस फिल्म में दीपक डोबरियाल मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म से पहली बार इतने खतरनाक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म के टीजर में दीपक का लुक काफी खतरनाक दिखाया गया था। अब देखना होगा उन्होंने फिल्म भोला में किस तरह के विलेन का किरदार निभाया है।

बता दें कि, अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भोला’ साल 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैथी’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अजय की फिल्म ‘भोला’ सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar में Kartik Aaryan अपनी इस फिल्म का किरदार दोबारा करेंगे 

Latest Posts

spot_img

you may like