Rowdy Rathore 2 में Tiger Shroff और Kiara Advani की हो सकती है एंट्री, जानें फिल्म में Akshay Kumar नजर आयेंगे या नहीं?

Tiger Shroff Kiara Advani  in Rowdy Rathore 2: साल 2012 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल राउडी राठौर 2 में एक्टर्स की कास्टिंग को लेकर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हो पा रहा है। पहले इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करने की खबरें आईं थी, लेकिन बाद में पता चला था कि सिद्धार्थ ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद  खबरें आईं थी कि इस फिल्म में राउडी राठौर के रूप में अक्षय कुमार ही वापसी करेंगे। 

लेकिन अब राउडी राठौर 2 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है और इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली इस फिल्म को बनाने के मूड में है। संजय ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की है। टाइगर ने इस फिल्म को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया जा सकता है। फिल्म को अनीस बज्मी द्वारा ही निर्देशित किया जायेाग। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि इस फिल्म के मेकर्स ने नहीं की है।

बहरहाल इस फिल्म में अक्षय की जगह टाइगर श्रॉफ को कास्ट करना एक बड़ा फैसला होगा, क्योंकि यह एक मास एंटरटेनर फिल्म है। इसके अलावा इस फिल्म में अक्षय का कैरेक्टर राउडी राठौर फैंस को काफी ज्यादा पसंद है। वैसे फैंस तो इस फिल्म में अक्षय कुमार की ही चाहते है, फैंस को लगता है कि राउडी राठौर जैसे किरदार के लिए अक्षय की जगह कोई नहीं ले सकता है। इसके अलावा फैंस ने बीच में राउडी राठौर 2 को ट्विटर पर ट्रेंड भी करवा दिया था। फैंस ने ट्विटर पर फिल्म में अक्षय कुमार को ही कास्ट करने की गुजारिश की थी। अब देखना होगा कि इस फिल्म में टाइगर नजर आते हैं, या फिर अक्षय वापसी करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn की The Legend of Bhagat Singh के 21 साल हुए पूरे, इस फिल्म को लेकर Sunny Deol और Rajkumar Santoshi में हो गई थी लड़ाई

Latest Posts

spot_img

you may like