इस पाकिस्तानी एक्टर ने Kajol संग किया लिपलॉक, एक्ट्रेस को बताया बचपन का क्रश

अली खान ने बताया कि जब काजोल के साथ किसिंग सीन किया गया तो अजय देवगन सेट पर नहीं थे। अली ने काजोल के साथ किसिंग सीन के लिए 3 से 4 बार प्रैक्टिस भी की थी

Alyy Khan On Kajol Kissing Scene: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। काजोल सुपरहिट शो ‘द गुड वाइफ’ (The Good Wife) के हिंदी रीमेक में ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्टर अली खान (Alyy Khan) के साथ काम कर रही है। इस शो को लेकर जब अली खान से काजोल के साथ किसिंग शूट की बात की गई तो उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की है। काजोल के साथ काम करने पर उन्होंने कहा था कि इसकी वजह उनका बचपन का प्यार है।

अली खान ने कहा कि काजोल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन पर उनका क्रश है। उन्होंने कहा कि जब मैं छोटा था तो काजोल मेरी पसंदीदा अभिनेत्री थीं। वह बचपन से मेरी क्रश हैं। अली खान ने नादिर अली के पोडकास्ट में शाहरुख खान और जोया अख्तर की मल्टी-स्टारर ‘द आर्चीज’ के साथ काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने अपनी वेब सीरीज और काजोल के बारे में और बात की है।

काजोल को लेकर अली ने कहा कि मैं पिछले तीन दशकों से उनका काम देख रहा हूं और मैंने सुना है कि काजोल बहुत गुस्सैल अभिनेत्री हैं। अब इस सीरीज की शूटिंग पूरी करने के बाद मुझे उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिला। अली इस सीरीज में काजोल के बॉयफ्रेंड का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें उनका एक किसिंग सीन भी है। स्क्रिप्ट के मुताबिक ये एक फ्रेंच किस था। उन्होंने इस सीन के लिए प्रैक्टिस भी की थी।

अली खान ने कहा कि यह एक फ्रेंच किस या स्मूच सीन था। जब यह सीन शूट किया गया तो अजय देवगन सेट पर नहीं थे। इस सीन के लिए उन्होंने काजोल के साथ तीन से चार बार प्रैक्टिस भी की थी। उन्होंने आगे बताया कि परफेक्ट सीन मिलने के बाद डायरेक्टर खुश थे और काजोल भी। परफेक्ट सीन मिलने के बाद काजोल ने उन्हें शुक्रिया भी कहा था। अली ने कहा कि यह सेक्शुअल वाइब नहीं बल्कि प्रोफेशनलिज्म है। इस सीन को प्रोफेशनली शूट किया गया था। इस सीन को शूट करने के लिए सेट पर 3 कैमरों का इस्तेमाल किया गया था।

बता दें कि काजोल ने अपना आखिरी किसिंग सीन साल 1994 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में दिया था। काजोल की वेब सीरीज द गुड वाइफ इसी साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: बड़े परदे पर रिलीज से पहले ही Pathaan की OTT डेट आई सामने, इस महीने हो सकती है रिलीज?

Latest Posts

spot_img

you may like