This Director To Direct Sunny Deol’s Border 2: सनी देओल के गदर 2 जैसी हिट फिल्म देने के बाद मीडिया में खबरें आईं थी कि सनी अब बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 में भी नजर आयेंगे। ऐसा माना जा रहा था कि बॉर्डर 2 को इस फिल्म फ्रेंचाइजी के मूल अभिनेता जेपी दत्ता ही डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, अब इसी बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म को अक्षय कुमार को एक बड़ी हिट फिल्म देने वाले निर्देशक डायरेक्ट करेंगे।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल जिन्होंने अभी तक इस फिल्म को साइन नहीं किया और आयुष्मान खुराना जिन्होंने फिल्म के लिए रूझान दिखाया है, तो इन दोनों को बॉर्डर 2 में फिल्म केसरी (2019) के डायरेक्टर अनुराग सिंह डायरेक्ट कर सकते हैं। केसरी में अक्षय कुमार को अनुराग सिंह ने ही डायरेक्ट किया था। अनुराग सिंह जोकि मुख्यत: पंजाबी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं, उन्हें बॉर्डर 2 के लिए अप्रोच किया गया है।
अनुराग सिंह जिन्होंने केसरी और पंजाब 1984 जैसी वॉर ड्रामा फिल्में बनाई और उन्हें की पॉलिटिकल समझ भी काफी अच्छी, तो इसीलिए बॉर्डर 2 के मेकर्स ने अनुराग सिंह को इस फिल्म के लिए चुना है। अनुराग सिंह से बातचीत शुरू कर दी गई है और निर्देशक ने भी इस फिल्म के लिए अपना रूझान दिखाया है। जल्द ही इस फिल्म के डायरेक्टर को लेकर आधिकारिक पुष्टि की जायेगी। हालांकि, पिंकविला की इस रिपोर्ट को लेकर अभी तक जेपी दत्ता और अनुराग सिंह की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वैसे बता दें कि, सनी देओल ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने भी बॉर्डर 2 के बनने को लेकर खबरें सुनी है, लेकिन अभी तक उनसे इस फिल्म को लेकर कोई बातचीत नहीं की गई है। सनी ने कहा था कि वे बॉर्डर 2 को जरूर करना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए उनकी शर्त है कि फिल्म की कहानी काफी अच्छी होनी तब ही वे इस फिल्म को करेंगे। इसके अलावा बॉर्डर 2 में अपनी कास्टिगं को लेकर आयुष्मान खुराना ने भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Bobby Deol ने Animal में अपने कम स्क्रीनटाइम पर बोला कि मैं भी फिल्म में ज्यादा सीन्स चाहता था, लेकिन…

