Varun Tej की तेलुगू-हिंदी फिल्म  VT13 में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की हुई एंट्री

Varun Tej  VT13: तेलुगू फिल्मों के स्टार एक्टर वरुण तेज की आगामी फिल्म जिसका टाइटल अभी ‘VT13’

दिया गया है। इस फिल्म को अब अपनी लीड एक्ट्रेस मिल गई है। इस फिल्म में वरुण तेज के अपोजिट बॉलीवुड की एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को चुना गया है। वे इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुए नजर आयेंगी। 

इस फिल्म में शामिल में होने की जानकारी खुद अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’यहां उनके लिए है जो आकाश को महिमा के साथ छूते हैं। वरुण तेज के  साथ VT13 में जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं।’’ साझा किए गए इस वीडियो में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर को फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग को शुरु कर दिया गया है। 

यह अब उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी। तेलुगू फिल्मों में एंट्री करने को लेकर फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में आपका स्वागत है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं आपके तेलुगु फिल्मों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ इसके अलावा एक फैन ने बधाई देते हुए लिखा कि, ‘’इस फिल्म के लिए आपको शुभकामनाएं।’’

बता दें कि, वरुण तेज की फिल्म VT13 की घोषणा हाल ही में सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने की थी। यह भारत की सबसे बड़ी एयरफोर्स एक्शन फिल्म होने वाली है। यह फिल्म भारतीय वायुसेना के एयरफोर्स स्टेशन पर हुई एक असल घटना पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण तेज एक भारतीय वायुसेना के पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर एक रडार ऑफिसर का किरदार निभाती हुई नजर आयेंगी। 

आपको बता दें कि, इस फिल्म को  शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। निर्देशक के तौर पर शक्ति की यह पहली फिल्म हैं। वे इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को सोनी   पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन,  रेनेसां पिक्चर्स के  संदीप मुड्डा और नंदकुमार अबिनेनी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: इस साल नवंबर में होगी Hrithik Roshan और Saba Azad की शादी!

Latest Posts

spot_img

you may like