Tiger Shroff ने अपनी फैंस की बात मानी, अब Baaghi 4 में उनसे टकरायेगा यह बड़ा एक्टर

This big actor will clash with Tiger Shroff  in Baaghi 4: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ जोकि इस साल ‘गणपत पार्ट-1’ और  अगले साल‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘बागी 4’ में नजर आने वाले हैं। टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ फिल्म बागी 4 में भी नजर आयेंगे। इस फिल्म को लेकर बीच में टाइगर के फैंस ने इस फिल्म को न करने की सलाह दी थी, जिसपर टाइगर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे इस फिल्म से फैंस को निराश नहीं करेंगे। 

अब इसी बीच सूत्रों से पता चला है कि टाइगर की फिल्म ‘बागी 4’ में अब एक बड़े एक्टर की एंट्री होगी। यह एक ए-लिस्टर स्टार होगा, जोकि फिल्म में टाइगर से दो-दो हाथ करते हुए नजर आयेगा। हालांकि, इस एक्टर क नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। लेकिन यह गौर करने वाली बात की फिल्म के मेकर्स ने यह फैसला फैंस के ट्विट्स के बाद लिया है।

फैंस ने हाल ही में ट्विटर पर ट्विट्स करके टाइगर श्रॉफ को फिल्म बागी 4 और निर्देशक एहमद खान के साथ काम न करने की सलाह दी थी। इस ट्विट पर टाइगर ने जवाब देते हुए लिखा था कि, ‘’हाय ख़ुशी आपकी चिंता और सलाह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। चिंता मत करो मैं तुम्हें फिर से गौरवान्वित करूंगा, हर बात का ध्यान रखूंगा।’’

अब देखते है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म बागी 4 में क्या कमाल करते हैं, इसके अलावा यह भी देखना मजेदार होगा कि बागी 4 में टाइगर से कौन टकराता हुआ नजर आयेगा। इस फिल्म को एहमद खान द्वारा निर्देशित किया जायेगा। फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है। एहमद जिन्होंने बागी 2 और बागी 3 से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है, अब देखना होगा कि वे बागी 4 से बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाते हैं।  

ये भी पढ़ें: Munna Bhai MBBS की इस एक्ट्रेस को फिल्म की सफलता के बाद भी कई सालों तक चॉल में रहना पड़ा

Latest Posts

spot_img

you may like