यूपी के इस एक्टर ने Nana Patekar समेत अन्य एक्टर्स को दी चेतावनी, बोले यूपी में तमीज से पेश आना होगा वरना उत्तम पिटाई हो जायेगी, बोले थप्पड़ मारना सही नहीं

This Actor Gives Warning On Nana Patekar Slap Incident: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों अपने थप्पड़-कांड को लेकर विवादों में घिरते जा रहे हैं। नाना जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग बनारस में कर रहे हैं, उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक व्यक्ति को हल्का सा थप्पड़ मार दिया था। नाना का थप्पड़ मारने वाले यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और जिसके बाद नाना को काफी ट्रोल किया गया। हालांकि, नाना ने खुद आकर इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई थी। नाना ने कहा था कि यह थप्पड़ अनजाने में मारा गया था। इसी बीच अब पूर्व आईएएस अधिकारी और एक्टर अभिषेक सिंह ने नाना पाटेकर समेत बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स को चेतावनी दी है कि इस तरह हरकतें उत्तर प्रदेश में न की जाए, वरना इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। 

अभिषेक सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया। अभिषेक ने इस वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘’नमस्कार दोस्तों मैं अभिषेक सिंह, पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा कि कई मीडिया चैनलों ने ऐसा रिपोर्ट किया कि-मैंने नाना पाटेकर जी के खिलाफ F.I.R दर्ज करा दी है, मैंने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है। मैंने सिर्फ इतना कहा है कि जब आप उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने आते हैं, तो हमारी सरकार आपको सब्सिडी देती है, हमारे लोग आपको सम्मान देते हैं। हम अतिथि देवो भव: की संस्कृति में विश्वास करने वाले लोग हैं और बदले में आप हमें प्यार की बजाय थप्पड़ मारे, तो यह किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तर देना बहुत अच्छे तरीके से आता है। हमारा सब कुछ उत्तम है, हमारा सम्मान उत्तम है, हमारा स्वागत उत्तम है और हमारी पिटाई भी ही उत्तम है।’’

अभिषेक अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘’तो अगली बार आप आए, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके साथ यूपी ना हो जाए अर्थात उत्तम पिटाई। और जितने भी भविष्य में ‘नाना जी’ लोग आने वाले हैं, मेरी उन सबसे यह रिक्वेस्ट है कि जब भी आप आए तो उत्तम चरित्र के साथ आएं। कहीं ऐसा न हो कि आपका इतना स्वैग से स्वागत हो जाए कि जब आप घर वापस जाएं तो ‘नानीजी’ लोग आपको पहचान ही ना पाएं। बाकी आप आइए, हम आपका स्वागत करते हैं।’’

ये भी पढ़ें: Nana Patekar ने फैन को थप्पड़ मारने वाली वायरल वीडियो का सच बताया, बोले वो लड़का भाग गया, मैं कभी ऐसी हरकत नहीं कर सकता 

Latest Posts

spot_img

you may like