रोमांचक से भरपूर होगा ये Weekend, ‘चमकीला’ से ‘फॉल आउट’ तक OTT पर रिलीज होगी ये सीरीज-फिल्म

दिलजीत और परिणीतिस्टारर फिल्म 'चमकीला' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है।

इस वीकेंड आप घर बैठे ही अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज का आनंद उठा सकते हैं, क्योंकि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जैसी कई वेब सीरीज और फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वेब सीरीज-फिल्म, कौन से प्लेटफार्म और कब रिलीज हो रही है।

चमकीला
सबसे पहले बात करते हैं मशहूर अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के बारे में जो 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दे यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। फिल्म का अच्छा खासा रिव्यू सामने आया है। फिल्म में दिलजीत की एक्टिंग को सराहा जा रहा है तो वहीं परिणीति ने भी कमाल कर दिया है।

फॉल आउट
इसके बाद आती है अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिक ड्रामा सीरीज ‘फॉल आउट’ जिसे आप 12 अप्रैल 2024 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। बता दे इसमें जोनाथन नोलन और लिसा जॉय मुख्य किरदार में है। यह एक रोल-प्लेइंग वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर बेस्ड सीरीज है।

प्रेमलु
इसके बाद है मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो केवल 3 करोड़ में बनी थी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितनी दिलचस्प होगी। बता दे 12 अप्रैल से फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर आराम से देख सकेंगे।

स्टोलन
इसके अलावा मार्जा ईरा की फिल्म ‘स्टोलन’ का नाम भी शामिल है। बता दे यह स्वीडिश ड्रामा है जो 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। ये फिल्म एन-हेलेन लास्टैडियस की लिखी नॉवेल पर बेस्ड है।

हार्टब्रेक हाई
इसके अलावा वेब सीरीज ‘हार्टब्रेक हाई’ के दूसरे सीजन का भी फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब आप इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर 11 अप्रैल से देख सकते हैं। इसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था।

ये भी पढ़ें: OTT: मैं अंधेरे में था, उस किरदार से घुटन होने लगी थी.. Mirzapur-3 से बाहर होने पर बोले मुन्ना भैया!

Latest Posts

spot_img

you may like