Amitabh Bachchan और Shah Rukh khan समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स को ‘नेपोटिज्म’ नहीं, बल्कि किसी और शब्द से है नफरत

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द रोमांटिक्स ने यशराज फिल्म्स और यश चोपड़ा के करियर के बारे में कई बातों का खुलासा हुआ है। वहीं सेलेब्स ने बॉलीवुड शब्द को लेकर अपनी राय दी है

Amitabh Bachchan-Shahrukh khan: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड (Bollywood) में ‘नेपोटिज्म’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। एक्ट्रेस कंगना रनौत जब करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं, तभी से कोई भी स्टार किड लॉन्च होता है, तो सोशल मीडिया पर उसे ‘नेपो किड’ कहा जाता है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो मानते हैं कि कई स्टार किड्स नेपो किड्स नहीं है। इस मुद्दे को लेकर बहुत भ्रम है।

फिल्म इंडस्ट्री में इसको लेकर खुलकर चर्चा हो रही है। हर कोई अपनी प्रतिक्रिया देता है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स है जिन्हें नेपोटिज्म से ज्यादा किसी और शब्द से नफरत है। इस बात का खुलासा खुद इन सेलेब्स ने किया है। इस बात का खुलासा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द रोमैंटिक्स’ में हुआ है।

जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि ऐसा कौन सा शब्द है जिसे वह सुनना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ऐसी कई बातें दर्शकों को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द रोमैंटिक्स में पता चली है। जिसे जानकर वह शौक है। इस सीरीज के लास्ट एपिसोड में जब रणबीर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ‘बॉलीवुड’ शब्द सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नफरत है। जब ये सवाल अनुष्का शर्मा से पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि हम बॉलीवुड वाले कहलाते है। वहीं, जब सलीम खान से ‘बॉलीवुड’ शब्द के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे यह शब्द पसंद नहीं है।’

जब शाहरुख खान से ‘बॉलीवुड’ शब्द के बारे में पूछा गया, तो पठान ने जवाब दिया, ‘मुझे शुरू में लगा कि ‘ब’ शब्द बॉम्बे से लिया गया है। मुझे बॉलीवुड कहना पसंद नहीं है क्योंकि यह पूरे भारतीय सिनेमा को कवर नहीं करता है, जो समान रूप से महत्वपूर्ण है। अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हमारे बारे में एक लेख में लिखा गया था कि ‘बॉलीवुड’ ‘हॉलीवुड’ का छोटा वर्जन है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी खुद को बॉलीवुड कहलाना पसंद नहीं करते है।

नेटफिक्स वेब सीरीज द रोमांटिक्स में दर्शकों को यशराज प्रोडक्शन, यश चोपड़ा और अपने स्टार्स के बारे में कई बातें पता चली है।

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने साउथ के सुपरस्टार Chiranjeevi और Nagarjuna से की मुलाकात

Latest Posts

spot_img

you may like