Aishwarya Rai का वो एड जिसको देखने के बाद  Prahlad Kakkar को एक हजार लोगों ने फोन किया और पूछा Sanju कौन है, इसी एड से चमक गई थी एक्ट्रेस की किस्मत?

The Ad Which Made Aishwarya Rai Famous: बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 में आई तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी, लेकिन ऐश्वर्या इस फिल्म से पहले ही काफी फेमस हो गई थी। ऐश्वर्या राय ने साल 1993 में पेप्सी का एड किया था, इस एड में आमिर खान और महिमा चौधरी जैसे बड़े एक्टर थे, लेकिन इसके बावजूद इस एड में सबका ध्यान ऐश्वर्या की ओर गया और वे इस एड से रातोंरात फेमस हो गई। इस एड में ऐश्वर्या ने संजू का किरदार निभाया था। इस एड देखने के बाद लगभग एक हजार लोगों ने इस एड के डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कर से ‘संजू’ यानि कि ऐश्वर्या राय के बारे में पूछा था। 

प्रह्लाद कक्कर ने हाल ही में ‘जूम एंटरटेनमेंट’ को दिए एक इंटरव्यू में  इसके बारे में बताते हुए कहा कि, . ‘इस एड के लिए हमने महिमा चौधरी को लिया। इस एड के लिए हमें एक और खूबसूरत लड़की जरूरत थी। मुझे इसके लिए ऐश्वर्या राय का नाम सुझाया गया, जो सामान्य नैन-नक्श वाली एक साधारण कॉलेज जाने वाली लड़की की तरह दिखती थीं। मैं उन्हें कास्ट करने के बारे में निश्चित नहीं था और उस महिला को भी बताया जिसने उनका नाम सुझाया था। हालाँकि, उन्होंने मुझे मना लिया और हम ऐश्वर्या वाले विज्ञापन की शूटिंग के लिए आगे बढ़े जब हमने विज्ञापन के लिए उनका पहला शॉट लिया। जब ऐश्वर्या ने अपना पहला शॉट दिया तो हर कोई उन्हें देख रहा था और कह रहा था, वाह! आख़िरकार, हम आमिर, महिमा और ऐश्वर्या के साथ शूटिंग के लिए आगे बढ़े। रातों-रात ऐश्वर्या मशहूर हो गईं क्योंकि मेरे पास एक हजार से ज्यादा फोन कॉल आए और मुझसे पूछा गया कि ‘संजू’ कौन है? उस साल कई लोगों ने अपनी बेटियों का नाम भी ‘संजू’ रखा था।’’

प्रह्लाद ने यह भी बताया कि इस एड के लिए आमिर खान ने 25 लाख रुपए की मोटी रकम मांगी थी। वहीं शाहरुख खान इस एड को छह लाख रुपए में ही करने को तैयार थे। लेकिन प्रह्लाद इस एड के लिए आमिर को ही चाहते थे, तो इसीलिए आमिर को 25 लाख रुपए दिए गए थे। 

ये भी पढ़ें: Aamir Khan ने इस एड के मांगे थे 25 लाख रुपए, लेकिन SRK इस एड को सिर्फ 6 लाख में ही करने को थे तैयार, क्योंकि शाहरुख..

Latest Posts

spot_img

you may like