Tanushree Dutta ने बताया कि Dhol से पहले Priyadarshan ने उन्हें Akshay Kumar के साथ यह कॉमेडी फिल्म भी ऑफर की थी, ढोल को शूट करने का बताया अपना अनुभव

Tanushree Dutta Tells Before Dhol Priyadarshan  Also Offered Another Comedy Film: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता जिन्होंने प्रियदर्शन के साथ दो मजेदार कॉमेडी फिल्में-’ढोल’ और ‘भागम भाग’ में साथ में काम किया है। इन दोनों ही कॉमेडी फिल्में में तनुश्री की प्रेजेंस से यह दोनों फिल्में और मजेदार बन जाती है। तनुश्री ने पहली बार प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार और गोविंदा स्टारर फिल्म ‘भागम भाग’ (2006) में काम किया था। इस फिल्म में तनुश्री का रोल इतना बड़ा नहीं था, लेकिन काफी मजेदार जरूर था। 

इसी फिल्म के बाद तनुश्री ने प्रियदर्शन के साथ साल 2007 में आई हिट कॉमेडी फिल्म ‘ढोल’ में भी काम किया था। लेकिन ‘ढोल’ और ‘भागम भाग’ से पहले भी तनुश्री को प्रियदर्शन ने एक और बेहतरीन कॉमेडी फिल्म ऑफर की थी, लेकिन तनुश्री को इस फिल्म के बारे में पता ही नहीं चल पाया। यह फिल्म थी-’गरम मसाला’ (2007)। इस बात का खुलासा खुद तनुश्री ने किया है।  

तनुश्री ने इसके बारे में बॉलीवुड ठिकाना को बताते हुए कहा कि, ढोल मेरे लिए एक बहुत अच्छी फिल्म थी। जब मुझे यह ऑफर आया प्रियन सर का, तो मैं काफी खुश थी क्योंकि मुझे उनकी फिल्म विरासत काफी पसंद थी और मैंने इस फिल्म को कम से कम दस बार देखा होगा। तो मैंने उनका नाम ही सुनकर इस फिल्म को हां बोल दिया था। लेकिन इससे पहले भी प्रियदर्शन ने मुझे दो फिल्में और ऑफर की थी। गरम मसाला के लिए उन्होंने मुझे ऑफर किया था, लेकिन उसके बारे में मुझे पता नहीं था। उन्होंने किसी से बात की थी और जिनसे उन्होंने बात की थी, उन्होंने मुझसे बिना ही मुझे इस फिल्म को मना कर दिया।’’

तनुश्री ने आगे इसी के बारे में और बताते हुए कहा कि, ‘’यह बात मुझे ‘ढोल’ के टाइम पर पता चली। प्रियदर्शन सर ने मुझे सेट पर पूछा कि आपने ‘गरम मसाला’ को करने से क्यों मना कर दिया था। फिर मैंने उन्हें बताया कि मुझे इसके बारे में पता हीं नहीं चला।’’   

ये भी पढ़ें: Aashiq Banaya Aapne में Emraan Hashmi के साथ इंटीमेट सीन करने से पहले ही Tanushree Dutta अभिनेता को कर चुकी थी किस, बोलीं मम्मी-पापा इस सीन को देखकर दो दिन तक शांत रहे थे, लेकिन फिर..

Latest Posts

spot_img

you may like