OTT : खूनी खेल की तरह है राजनीति, समझना चाहते हैं तो आपको जरुर देखनी चाहिए ये Web Series

वेब सीरीज 'तांडव' में राजनीति से जुड़े कुछ ऐसे पहलू देखने को मिलेंगे जिन्हें आप देखकर हैरान रह जाएंगे। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है।

आज के युवाओं में राजनीति की समझ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि राजनीति एक ऐसा खेल जहां पर लोग ऐसी-ऐसी मोहरे चलते हैं जो हर किसी को आसानी से समझ में नहीं आती। कई फिल्मों में भी राजनीति के बारे में खुलकर बताया गया है। फिर चाहे वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘राजनीति’ हो या शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ हो। इन दोनों ही फिल्मों ने राजनीति और वोट के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई है जो कई लोगों की आंखें खोल चुकी है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में जिसमें राजनीति का खेल दिखाया गया है। यदि आप राजनीति को अच्छे से समझाना चाहते हैं तो आपको ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।।

महारानी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है वेब सीरीज ‘महारानी’ का। बता दे इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी नजर आ रही है। वेब सीरीज का तीसरा पार्ट भी दस्तक दे चुका है। आप इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं। इससे पहले इसके दो पार्ट को भी काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज हो गया जिसका आनंद आप घर बैठे ले सकते हैं।

मिर्जापुर
लिस्ट में दूसरा नाम है वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का। यह वेब सीरीज आप घर बैठे अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं। पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस वेब सीरीज में आपको राजनीति की अच्छी समझ देखने को मिलेगी।

तांडव
तीसरे नंबर पर पेश है सुपरस्टार सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में राजनीति से जुड़े कुछ ऐसे पहलू देखने को मिलेंगे जिन्हें आप देखकर हैरान रह जाएंगे। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है।

द ब्रोकन न्यूज़
इसके अलावा जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज़’ भी देख सकते हैं। इस वेब सीरीज को जी5 पर देख सकते हैं। बता दे इस वेब सीरीज में श्रिया पिलगांवकर के अलावा बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी अहम किरदार में है।

जुगाड़िस्तान
इसके अलावा वेब सीरीज ‘जुगाड़िस्तान’ भी एक अच्छी वेब सीरीज है जिससे आप राजनीति को थोड़ा समझ पाएंगे। तारक रैना और हिमिका बोस की यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर आपको आराम से मिल जाएगी।

सिटी आफ ड्रीम्स
अंत में बात करते हैं वेब सीरीज ‘सिटी आफ ड्रीम्स’ के बारे में। इस वेब सीरीज में प्रिया बापट के साथ-साथ मशहूर अभिनेता सचिन पिलगाओंकर नजर आएगी। इस सीरीज को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का लेकिन OTT के बने सुपरस्टार, शाहरुख़-सलमान से ज्यादा जलवा!

Latest Posts

spot_img

you may like