Tamannaah Bhatia ने Vijay Varma से अपने एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर पूछा सवाल, विजय ने दिया ऐसा जवाब

Tamannaah  questions Vijay Varma on having physical relations with  ex: तमन्ना भाटिया और उनके ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब-सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस सीरीज में इन दोनों की एक्टिंग कम बल्कि इंटीमेट सीन्स चर्चा का विषय बन रहे हैं। इसी बीच इन दोनों अपनी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के प्रमोशन के लिए कामवासना और प्रेम पर अपने विचार साझा किए हैं। 

नेटफ्लिक्स इंडिया पर  ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के बारे में बातचीत करते हुए तमन्ना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विजय से पूछा कि अगर कभी किसी को मौका मिले तो उसे अपने एक्स के साथ से*स करना चाहिए। इस पर विजय ने जवाब देते हुए कहा कि, जिसकी जो जरुरत। और हम होते कौन है किसी को जज करने वाले? अगर आप दोनों सिंगल रहकर जीवन में अकेले घूम रहे हैं, तो फिर कौन ही परवाह करता है।’’

इसके अलावा विजय ने आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी में आमिर और करिश्मा के किस को लेकर अपनी बचपन की एक याद साझा करते हुए कहा कि, ‘’मैं 2-3 परिवारों के साथ राजा हिंदुस्तानी देखने जाना गया था। मैं, मेरे माता-पिता और मेरे चाचा और उनके परिवार, और हम एक लाइन में 20 लोग थे। और अचानक वो किसिंग सीन शुरू  हुआ। हम सब वो सीन को देखकर एकदम स्तब्ध हो गए थे। वे ऐसे थे… और मुझे नहीं पता था कि क्या करूँ, मेरा हाथ लगभग मेरी चाची को छू रहा था। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है।’’

बता दें कि, विजय और तमन्ना ने हाल ही में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है। इन दोनों ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। विजय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में मिर्जापुर 3 के लिए डबिंग शुरू की है। विजय ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ और ‘अफगानी शो’ में नजर आयेंगे, वे इस वक्त इन दोनों फिल्मों की शूटिंग कर रहे है।  

ये भी पढ़ें: Kiara Advani ने अपनी सासू मां को पटाने के लिए बनाई थी उनकी पसंद की यह चीज, बोलीं मेरे पति मेरे अच्छे दोस्त हैं

Latest Posts

spot_img

you may like