Don 3 के लिए Priyanka Chopra से बातचीत शुरू की गई 

Talks started with Priyanka Chopra for Don 3: हाल ही में फरहान अख्तर ने डॉन फ्रेंचाइजी का अपना तीसरा पार्ट डॉन 3 की आधिकारिक घोषणा की थी। फरहान ने डॉन 3 में नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह को इंट्रोड्यूस किया। रणवीर सिंह अब शाहरुख खान की इस विरासत को आगे बढ़ायेंगे। फरहान डॉन 3 को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने वाले हैं, लेकिन इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार डॉन 3 की टीम ने वास्तव में प्रियंका चोपड़ा से इस फ्रेंचाइजी में फिर से काम करने के लिए अप्रोच किया है। दरअसल, पहली कुछ मुलाकातें तब भी हुईं जब प्रियंका हाल ही में एक और प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए भारत आईं। उन्होंने भारत में अपने समय का उपयोग बातचीत को व्यवस्थित करने और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अगले प्रोजेक्ट्स का पता लगाने में किया। 

इसी रिपोर्ट के अनुसार चूँकि प्रियंका और फरहान के लिए ‘जी ले ज़रा’ नहीं बन पाई, इसलिए दोनों टीमें डॉन 3 को बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका को फरहान के साथ काम करने में मजा आता है और उन्होंने इसमें अपनी रुचि भी दिखाई है। अगर चीजें ठीक होती हैं, तो प्रियंका इस बार डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म में प्रियंका के किरदार के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। इसके अलावा अभी तक इस बात की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या वाकई में प्रियंका को इस फिल्म के अप्रोच किया गया है कि नहीं?

वैसे बता दें कि, प्रियंका डॉन फ्रेंचाइजी के दोनों भागों में नजर आ चुकी हैं। अब डॉन 3 में प्रियंका को रोमा भगत के किरदार में वापसी करते हुए देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। डॉन 3 में यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह के सामने प्रियंका के किरदार को गढ़ा जायेगा। 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar ने फैन को थप्पड़ मारने वाली वायरल वीडियो का सच बताया, बोले वो लड़का भाग गया, मैं कभी ऐसी हरकत नहीं कर सकता 

Latest Posts

spot_img

you may like