Video: चोटी में परांदा, हाथ में चूड़ा और लंबे कलीरें, अनोखे अंदाज में दुल्हन बनी Tapsee, पहली झलक देखते ही खुश हुए फैंस!

तापसी पन्नू 43 साल के मैथियास बो को पिछले 10 साल से डेट कर रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी शादी को लेकर जोरों-शोरों से चर्चा में है। यूं तो तापसी पन्नू ने अभी तक अपनी शादी पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर तापसी और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास बो की एक वीडियो वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि कपल ने उदयपुर में शादी रचाई लेकिन इन्होंने एक सीक्रेट वेडिंग की थी। इसके बावजूद इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दुल्हन लुक में खूबसूरत लगी तापसी पन्नू
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू पंजाबी स्टाइल में दुल्हन बनी है। इस दौरान वह अपने हमसफर यानी कि मैथियास के पास बड़े ही मजेदार अंदाज में चलकर जाती है। वीडियो में मैथियास बड़ी दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपने सिर पर पगड़ी भी बांधी हुई है। वीडियो इतना धुंधला है कि, मैथियास का चेहरा पहचानना मुश्किल है लेकिन तापसी साफ-साफ नजर आ रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह कोई और नहीं बल्कि तापसी ही है जिन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

वैसे तापसी पन्नू का लुक बहुत ही अनोखा था। उन्होंने चोटी में परांदा बांधा हुआ था जबकि हाथों में लंबी लकीरें पहनी हुई थी। इस दौरान तापसी के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया। वही सोशल मीडिया पर फैंस तापसी को लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक तापसी की तरफ से ऑफिशियल बयान आना बाकी है लेकिन उनके फैंस के बीच से खुशी की लहर है।

लंबे समय से एक दूजे के साथ है तापसी और मैथियास
गौरतलब है कि, तापसी पन्नू और मैथियास की शादी की खबर इससे पहले भी सामने आ चुकी थी, लेकिन इस दौरान तापसी ने अपनी शादी की खबरों पर साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया था कि जब भी वह किसी तरह का फैसला लेगी तो अपने फैंस के साथ साझा करेंगे लेकिन अचानक वायरल हुए उनकी शादी के वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

बता दें, तापसी पन्नू 43 साल के मैथियास बो को पिछले 10 साल से डेट कर रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। खैर कपल को शादी की ढेरों बधाइयां..

ये भी पढ़ें: कौन हैं Mathias Boe जो बनेंगे Tapsee का दूल्हा? 10 साल पुराना है रिश्ता, आखिर क्यों बॉलीवुड सितारों को किया Guest List से बाहर!

Latest Posts

spot_img

you may like