Sushmita Sen ने पूरी की Aarya 3 की शूटिंग, शेयर किए BTS में Sikandar Kher को लगाया गले जमकर किया एंज्वॉय

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज आर्या के अगले सीजन की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बावत खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है

Sushmita Sen Shares BTS Video As She Wraps Up Aarya 3: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज आर्या के अगले सीजन की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बावत खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुष्मिता सेना काफी एक्साइटेड लग रही हैं और सबसे खास बात ये है कि इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने डायरेक्टर के साथ डांस और एक्टर सिकंदर खेर को गले लगाकर उन्हे शूटिंग पूरी होने पर मुबारकबाद भी दे रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सेट से एक वीडियो शेयर किया और लिखा: और आर्या 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत ही बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम किया। थैंक यू आर्या फैमिली। बहुत प्यारा सा हग। आई लव यू।वीडियो में उन्हें निर्देशक राम माधवानी के साथ डांस करते और अपने को-स्टार सिकंदर खेर को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। सीरीज ‘आर्या’ के जरिए सुष्मिता सेन ऑन-स्क्रीन वापसी कर रही हैं। वह एक टफ वूमन की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए सभी सीमाओं को पार कर जाती है।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में नमित दास, मनीष चौधरी, सिकंदर खेर और विनोद रावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शो का दूसरा सीजन दिसंबर 2021 में रिलीज किया गया था। तीसरे सीजन की रिलीज डेट निर्माताओं द्वारा अभी तक सामने नहीं आई है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

इससे पहले इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आर्या के रूप में सुष्मिता सेन ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। अब आर्या सीजन 3 में सुष्मिता सेन के नये अवतार को दर्शक देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। जिसमें वो बदला लेते हुए नजर आएंगी। ‘आर्या’ सीजन 3 के अलावा, सुष्मिता ‘ताली’ नामक एक नई वेब सीरीज में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़े: Salman Khan की इस हीरोइन ने करियर के पीक पर अचानक कर ली थी शादी, आज फिल्मों से दूर गुजार रही है जिंदगी

Latest Posts

spot_img

you may like