ड्रग्स केस में तीन दिन की पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार

NCB Arrested Rhea chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तीन दिन की लंबी पूछताछ के बाद आज यानी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे, रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में (NCB) उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। रिया आज जब पूछताछ के लिए आई थीं तो उसके कुछ ही घंटे बाद उनकी पर्सनल गाड़ी को वापस भेज दिया गया था जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि आज रिया की गिरफ्तारी हो सकती है।

मालूम हो, NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी। दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और फिर आज तीसरे दिन 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी बताई जा रही है। हालांकि ये गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है। वही दूसरी ओर सुशांत के मौत का मामला अब तक सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े: रिया की FIR पर सुशांत की बहन ने दिया रिएक्शन, बोलीं- “कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है”

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे. माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी पहले सीबीआई द्वारा की जाएगी लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से इस केस में NCB की एंट्री हुई थी जिसमें पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (showik chakraborty) की गिरफ्तारी हुई और अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती भी गिरफ्तार हो गई है।

मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती ने आज तक के साथ EXCLUSIVE इंटरव्यू में ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि NCB के साथ कड़ी पूछताछ में उन्होंने तमाम नए राजों से पर्दाफाश किया। इसके अलावा ड्रग्स केस में एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स को नोटिस देगा। रिया ने उन बॉलीवुड पार्टियों के नाम भी दिए हैं जहां ड्रग्स ली जाती थी। एनसीबी सुशांत के को-स्टार्स और एक्टर्स को भी नोटिस देगा।

Latest Posts

spot_img

you may like