Saat Samundar Paar Video: सुपर मॉडल यावर मिर्जा और टीवी सनसनी निया शर्मा ने सात समुंदर पार की सफलता का जश्न मनाया

Nia Sharma Song Saat Samundar Paar: बॉलीवुड में इन दिनों पुराने गानों को रीक्रिएट करने का जमाना है। वही इस बीच सनसनीखेज एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) और सुपरमॉडल यावर मिर्जा (Yawar Mirza) ने फिल्म विश्वात्मा के ब्लॉकबस्टर गाने ‘सात समुंदर पार’ को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है।

सारेगामा म्यूजिक से रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जब इस गाने को मुंबई में लॉन्च किया गया तो निया शर्मा, यावर मिर्जा, सिंगर देव नेगी, म्यूजिक कम्पोजर विवेक कर और गीतकार अभेंद्र कुमार उपाध्याय समेत पूरी टीम मौजूद थी।

निया शर्मा और यावर मिर्जा ने लाइव परफॉर्म किया और सफलता का जश्न केक काटकर मनाया। ‘सात समंदर पार’ के नए वर्जन को देव नेगी और निकिता गांधी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। ‘सात समुंदर पार’ गाने को विवेक कर ने कंपोज किया है। नए गीत अभेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा लिखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: Balika Vadhu 2 Update: आनंदी के सामने आया जिगर का सच, ऐसे बचायेंगी अब आनंद को

Latest Posts

spot_img

you may like