The Family Man 3 में  राइटर Suparn S Varma ने  में Vijay Sethupathi के कैमियो को लेकर बताई यह बात 

Suparn  Varma about Vijay Sethupathi cameo in The Family Man 3: इस साल अमेजन प्राइम वीडियो पर आई शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब-सीरीज फर्जी जिसने दर्शकों को खूब मनोरजंन प्रदान किया था। इस सीरीज में अंत में विजय सेतुपति के किरदार को द फैमिली मैन के किरदार मनोज बाजपेयी से बातचीत करता हुआ दिखाई दिया गया था। फर्जी के बाद से ही फैंस अब अदांजा लगा रहे है कि इन दोनों सीरीज का क्रॉसओवर देखना को मिलेगा या फिर दोनों सीरीज के किरदारों को लेकर एक नहीं सीरीज बनाई जायेगी। इसके अलावा फैंस यह भी सोच रहे हैं कि द फैमिली मैन 3 में मनोज बाजपेयी और विजय सेतुपति साथ में नजर आ सकते हैं। 

इन सभी सवालों का जवाब द फैमिली मैन के राइटर सुपर्ण एस वर्मा ने दिया है। सुपर्ण ने हाल ही में द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘‘सभी को द फैमिली मैन के सीजन 3 के आने तक का इंतजार करना होगा, क्योंकि तभी सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं।’’ सुपर्ण ने कहा कि वे इन सवालों को लेकर और मसाला नहीं लगाना चाहते हैं। यह देखना काफी अच्छा लग रहा है कि इन दोनों अलग सीरीज से फैन कितने जुड़े हुए और कितना प्यार दे रहे हैं।’’ सुपर्ण ने इशारों में बता दिया है कि द फैमिली मैन 3 में फर्जी का क्रॉसओवर देखने को मिलेगा।  

इसके अलावा सुपर्ण ने बताया कि द फैमिली मैन का सीजन 3 कब आ रहा है। इसपर जवाब देते हुए सुपर्ण ने कहा कि, ‘’सीजन 3 की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो जायेगी। इसके अलावा यह कब तक रिलीज होगी मुझे इसके बारे में अभी तक कुछ भी नहीं पता है, इसके अलावा सीजन 3 में क्या होने वाला है उसके बारे में मैं कुछ भी नहीं बता सकता हूं।’’ वैसे आपको बता दें कि, फर्जी और द फैमिली मैन को राज और डीके द्वारा ही निर्देशित किया गया है, तो हो सकता है कि इन दोनों सीरीज का यूनिवर्स देखने को मिले। 

ये भी पढ़ें: Ram Teri Ganga Maili की एक्ट्रेस Mandakini ने उनके पिता द्वारा उन्हें गोली मारे जाने की सच्चाई बताई

Latest Posts

spot_img

you may like