मुझे बॉलीवुड से ज्यादा मेहनत एडल्ट इंडस्ट्री में करनी पड़ी और कोई भी उस इंडस्ट्री में मेरा फायदा नहीं उठा पाया: Sunny Leone

Sunny Leone work harder in adult industry than in Bollywood: सनी लियोन जिन्होंने बॉलीवुड में साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से अपना डेब्यू किया था। इससे पहले सनी एक पो*र्नस्टार थी। सनी को अब बॉलीवुड में दस साल से भी अधिक का समय हो गया है। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में भी काफी मेहनत करनी पड़ी थी। 

सनी ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स पर दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर कई बातें साझा की हैं। सनी ने एडल्ड इंडस्ट्री के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैंने सबसे अच्छी कंपनियों के साथ काम किया। जब मैं बेस्ट कहती हूं, तो मैं यहां इसकी तुलना केवल धर्मा प्रोडक्शंस या यशराज फिल्म्स से कर सकती हूं। वही मेरी दुनिया थी। यह कुछ ऐसा है जो समय बीतने के साथ साकार हुआ। मुझे लगता है कि बिजनेस और स्ट्रीट स्मार्ट होने के इस विचार ने वास्तव में मेरी मदद की। मैंने हर एक कॉन्ट्रैक्ट को पढ़ा और उन्हें सही भी किया ताकि कंपनियों को वह मिल जाए जो वे चाहती थीं और मुझे वह मिले जो मैं चाहती था। इसलिए, ऐसी कोई स्थिति नहीं थी जहां मेरा फायदा उठाया जा सके।’’

आगे सनी ने  एडल्ट इंडस्ट्री में मेहनत पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’शायद कुछ अन्य लड़कियों की सफलता को देखकर और यह कितनी तेजी से उनके लिए काम करती है और मुझे और अधिक मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि मैंने बहुत सुस्त रफ्तार से काम किया और मैं उन कुछ चीजों में शामिल नहीं थी जो मेरे आसपास हो रही थीं या जो नहीं थीं वह कदम जो मैं उस क्षण उठाना चाहती था। लेकिन वह मेरा एक पूरा जीवन रहा है। मुझे हमेशा दोगुनी या तिगुनी मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा मुझे भी अब भी काफी मेहनत करनी पड़ती है।’’

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म कैनेडी में नजर आईं थी। सनी अब साउथ की  ‘वीरमादेवी’ और ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ जैसी फिल्मों में नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: जब पाकिस्तानी एक्टर Alyy Khan ने The Trial में Kajol के साथ किसिंग सीन करने पर बोला कि, ‘हम कोई P*rn स्टार थोड़े ही हैं’

Latest Posts

spot_img

you may like