Bigg Boss 16 : Salman Khan के शो बिग बॉस में Sunny Leone इस एक्टर के साथ मारेंगे धमाकेदार एंट्री

Sunny Leone In Bigg Boss 16 : सलमान खान का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो मे घरवालों के बीच आपस में लड़ाई झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। इस घर में कब दोस्त दुश्मन बन जाते हैं या कब एक दूसरे से प्यार करने वाले अलग हो जाते हैं पता नहीं चलता है। बीते हफ्ते इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आई थी । वहीं अब इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) की एंट्री की खबर सामने आई है।

दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाली है। इस शो में सनी और अर्जुन अपने अपकमिंग शो ‘स्प्लिट्सविला’ को प्रमोट करने के लिए आने वाले हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सनी और अर्जुन इस शो में आकर घरवालों के साथ कौन सा गेम खेलते हैं।

बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अक्सर वो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में भी अपने दमदार एक्टिंग से धमाल मचा रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस मुकाम पर एक्ट्रेस पहुंची है वह बिग बॉस की बदौलत ही है। सनी लियोन बिग बॉस के सीजन 5 में नजर आई थी, जहां उन्होंने खूब लाईमलाईट बटोरी। इस शो में आने के बाद उनकी किस्मत ने यू-टर्न मारा और वह बॉलीवुड में छा गई।

यह भी पढ़ें : क्या फिर CID टीवी पर देगा दस्तक ? एक साथ दिखें एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत

Latest Posts

spot_img

you may like