Sunny Hinduja ने बताया एक फैन के साथ अपना भावुक अनुभव, जब उस फैन ने सनी को रूला दिया 

Sunny Hinduja tells a fan  made him cry: बॉलीवुड और वेब जगत के जाने-माने अभिनेता सनी हिंदुजा जिन्होंंने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। सनी को फिल्मों से ज्यादा उनके वेब-जगत में किए काम के लिए ज्यादा जाना जाता है। सनी ने ओटीटी  वर्ल्ड में ‘द फैमिली मेन’, ‘एस्पिरेंट’, ‘संदीप भईया’ जैसी हिट सीरीज में काम किया है। लेकिन उनका संदीप भईया वाला किरदार फैंस को काफी पसंद आया है। इसी बीच सनी ने बताया है कि एक फैन ने उन्हें संदीप के किरदार से उन्हें काफी इमोशनल कर कर दिया था और उनकी आंखों में आंसू भी गए थे। 

सनी ने  IANS को इस फैन मोमेंट के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’जब मैं गोवा में था, मेरी मुलाकात एक परिवार से हुई। उनमें से एक सज्जन ने मेरे साथ अपनी कहानी साझा करते हुए कहा, ‘हमने अपने पिता को कोविड के दौरान खो दिया, और वह बिल्कुल ‘एस्पिरेंट्स’ में आपके चरित्र की तरह थे – संदीप भईया। ‘ उन्होंने आगे कहा, ‘आपके शो के लिए धन्यवाद, मैं अपनी मां को एक बहुत जरूरी ब्रेक के लिए गोवा आने के लिए मनाने में कामयाब रहा और इससे हमें वास्तव में अपने नुकसान से निपटने में मदद मिली।’’ सनी भी फैन की यह बात सुनकर काफी भावुक हो गए थे और इसी वक्त उनकी आंखों भी आंसू आ गए थे। 

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें ,तो वे आखिरी बार फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में सनी, कार्तिक आर्यन के अपोजिट विलेन बने थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन फिल्म में सनी के किरदार की काफी सराहना की गई थी। फिल्म में सनी कार्तिक पर काफी भारी पड़े थे। इसके अलावा सनी हाल ही में वेब-सीरीज ‘संदीप भईया’ में भी नजर आए थे। सनी अब  ‘एस्पिरेंट 2’ में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा संदीप ‘द रेलवे मेन’ और कुछ बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। सनी की एस्पिरेंट इसी महीने 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें:  Bobby Deol फिल्म Animal में अपने किरदार को  लेकर इस कारण से  काफी घबराए हुए थे, फिर Rajveer Deol ने उन्हें यह रोल निभाने के लिए मोटिवेट किया

Latest Posts

spot_img

you may like