Sunny Deol ने बताया कि Gadar 2 के रिलीज होने के बाद SRK ने उन्हें क्या कहा, बोले  Gauri Khan और Aryan Khan ने भी मुझसे बात की?

Sunny Deol Told What SRK Said Before  Release Of Gadar 2: सनी देओल और शाहरुख खान जिनको लेकर मीडिया में खबरें आती रहती हैं कि इन दोनों में अभी भी अनबन है। लेकिन सनी और शाहरुख ने कई बार मीडिया में बताया कि उन दोनों में किसी भी प्रकार कोई अनबन नहीं हैं। इसी बीच सनी देओल ने यह बताया कि गदर 2 को लेकर शाहरुख खान  उनकी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान ने भी शुभकामनाएँ दी हैं, और इन तीनों थियेटर में जाकर उनकी फिल्म गदर 2 को भी देखा है। 

सनी देओल ने हाल ही में ‘टाइम्स नॉउ’ को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। सनी ने कहा कि, ‘’शाहरुख ने फिल्म देखी है और उससे पहले उन्होंने मुझे कॉल किया था। उन्होंने मुझे फिल्म को लेकर शुभकामनाएँ दी थी और बोला था कि वे फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि-मैं काफी खुश हूं और आप इस चीज के हकदार हैं। इसपर मैंने भी जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।’’

सनी ने यह भी बताया कि उन्होंने शाहरुख की पत्नी गौरी खान और बड़े बेटे आर्यन से भी बात की। सनी ने कहा कि, ‘’मैंने उनकी पत्नी और बेटे से भी बात की और उन्होंने कहा कि वे लोग आज रात मेरी फिल्म देखने जा रहे हैं। मैंने कहा कि यह काफी अच्छा है। और मुझे लगता है कि फिल्म को देखने के बाद शाहरुख ने ट्विट किया है।’’ 

बता दें कि, शाहरुख खान ने हाल ही में एक आस्क एसआरके का सेशन किया था। इसी सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा था कि क्या उन्होंने गदर 2 देखी है? इसपर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा था कि-’’हां देखी हैं और फिल्म काफी अच्छी लगी।’’सनी की फिल्म गदर 2 के बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म ने 460 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 के निर्देशक Anil Sharma ने कहा कि आजकल फिल्ममेकर्स फिल्म को हिट बनाने के लिए फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं, फेक कलेक्शन को लेकर खोले कई राज

Latest Posts

spot_img

you may like