Sunny Deol ने बताया अपने परिवार का  पिता Dharmendra के साथ इतने सालों से जॉइंट फैमिली में रहने का राज 

Sunny Deol on  living in a joint family: बॉलीवुड में देओल परिवार अपनी एकता और प्रेम के लिए जाना जाता है। देओल परिवार के सदस्य धर्मेन्द्र,  बॉबी देओल और सनी देओल आज भी जॉइंट फैमिली में रहते हैं। इसी बीच सनी देओल ने बताया है कि उनका परिवार इतने सालों से कैसे एक जॉइंट फैमिली में रह रहा है? 

सनी देओल ने Brut India ने इसके बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि हम सभी की अपनी अलग-अलग चीज़ें होती हैं। हम साथ रहते हैं लेकिन अपना-अपना काम करते हैं। मेरे बच्चे पढ़ाई कर रहे थे और खुद पर काम कर रहे थे। मैं चारों ओर शूटिंग कर रहा था। मेरे पिता कुछ और कर रहे थे, बॉबी कुछ और कर रहा था, लेकिन हम हमेशा साथ हैं। मुझे याद है जब हमने ‘अपने’ और ‘यमला पगला दीवाना’ साथ में की थी, तो मुझे लगा था कि हम सब घर पर रहने से ज्यादा एक साथ हैं क्योंकि हम साथ काम कर रहे थे। यह बहुत अच्छा है। यहाँ-वहाँ हमारी अपनी छुट्टियाँ होती हैं। मैं अपने पिता से डरता हूं, वे (सनी के बेटे राजवीर और करण)  मुझसे डरते हैं, इसलिए हम हमेशा एक ही कमरे में नहीं रहते हैं।’’

इसी इंटरव्यू में सनी ने अपने बेटे राजवीर के डिस्लेक्सिया डिसऑर्डर के बारे में भी बताया। सनी ने कहा कि, ‘’वह डिस्लेक्सिक था, इसलिए स्कूल में दिक्कतें होती थीं। लेकिन सौभाग्य से हम जानते थे कि यह क्या था और हमने इससे अच्छी तरह निपट लिया। तो, यही वह समय था जब उन्हें स्कूल में बच्चों के साथ समस्याएँ थीं। आप जानते हैं कि बच्चे कैसे होते हैं और बच्चों को इसे स्वयं ही संभालना होता है। इसलिए, वो फोकस्ड है और उसने अपनी किसी भी कमी को गंभीरता से नहीं लिया है।’’

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में वे गदर 2 में नजर आए थे जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। सनी अब लाहौर 1947, बॉर्डर 2 और सूर्या जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Tiku Talsania ने बताया अपना दुख बोले मेरे पास कोई काम ही नहीं, इतने सारे ऑडिशन दे चुका हूं, लेकिन मेरे लिए कोई रोल्स ही नहीं है

Latest Posts

spot_img

you may like