Bollywood में ड्रग्स का सेवन करने वाले एक्टर्स पर Sunny Deol ने कहा कि, ‘सड़े हुए इंसान हैं’

Sunny Deol on  Drug Abuse in Bollywood: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जोकि इन दिनों अपनी आगमी फिल्म गदर 2 को लेकर काफी खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच सनी ने बॉलीवुड के एक्टर्स और फिल्ममेकर्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगने पर एक बड़ा बयान दिया है। सनी का मानना है कि पूरा बॉलीवुड नशेड़ी नहीं हैं, यह बस कुछ लोगों की वजह से बदनाम है। 

सनी ने ‘आजतक’ इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं है, सड़े हुआ इंसान है। और वो किस फील्ड में नहीं है, ये बताओ। बिजनेसमैन हो, स्पोर्ट्समैन हो, जहां लत लगी हुई है, वो चारो तरफ है। हम ग्लैमर वाले हैं तो उन्हें हमारे पे उंगली उठाने का मजा आता है।’’

बता दें कि, सनी बॉलीवुड एक ऐसे एक्टर जो शराब को तो हाथ नहीं लगाते हैं। उन्होंने कई बार मीडिया में इस बात का खुलकर जिक्र किया है कि ड्रग्स और शराब से काफी दूर रहते हैं। शराब के कारण वे बॉलीवुड की पार्टियों में भी नहीं जाते। सनी ने एक बार आप की अदालत में बताया था कि, ‘’मुझे पार्टी में जाना अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि मैं शराब नहीं पीता हूं। और पार्टी में सभी लोग शराब पीये हुए होते हैं, तो उन शराब पीये हुए लोगों के बीच में आप एक बेवकूफ लगते हैं। इसीलिए मैं पार्टियों से दूर रहते हैं।’’

बात करें, सनी की फिल्म गदर 2 की तो इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। बीस साल बाद फिल्म गदर का सीक्वल गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म की एडवांस भी काफी अच्छी हुई हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभीतक 50 हजार से भी अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में प्रतिभाशाली अभिनेता मनीष वाधवा हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की OMG 2 से होगा। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol  की Gadar 2 में Anil Sharma ने एक्शन के लिए  VFX का इस्तेमाल क्यों नहीं किया, बोले असली एक्शन का मजा ही कुछ और है

Latest Posts

spot_img

you may like