Jaat को लेकर एक्साइटेड Sunny Deol ने Lahore 1947 में देरी की वजह का किया खुलासा, बोले वो Shah Rukh के साथ फिर से काम करने को हैं तैयार

जाट फिल्म के प्रमोशन को मौके पर दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने फिर से शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। इसके अलावा ये भी बताया है कि उनकी आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज में क्यों देरी हो रही है

Sunny Deol Hopes To Reunite With SRK: फिल्म अभिनेता सनी देओल अपनी इसी महीने रिलीज होने वाली फिल्म जाट को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार रणदीप हुड्डा बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। जाट फिल्म के प्रमोशन को मौके पर दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने फिर से शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। इसके अलावा ये भी बताया है कि उनकी आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज में क्यों देरी हो रही है। 90 के दशक में शाहरुख खान और सनी ने यश चोपड़ा की डर में एक साथ काम किया था, जो सेट पर कुछ विवादों के कारण सुर्खियों में रही थी, लेकिन गदर 2 की रिलीज के बाद दोनों ने अपने बीच की कड़वाहट को भुला दिया है।

हाल ही में डिजीटल पोर्टल पिंकविला के साथ एक बातचीत में सनी देओल ने अपने करियर, प्रेरणाओं और अपनी सभी आगामी उपलब्धियों, जैसे जाट, लाहौर 1947 और रामायण के बारे में विस्तार से बातें की हैं। बॉलीवुड के बदलते परिदृश्य और दो-नायक फिल्मों की उप-शैली के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्हे दो हीरो वाली फिल्मों में काम करने से अब कोई गुरेज नहीं है। देओल ने आगे कहा कि, मैंने शाहरुख के साथ सिर्फ़ एक फ़िल्म में काम किया है, लेकिन हम एक और फ़िल्म कर सकते हैं। यह अच्छा होगा क्योंकि वह एक अलग दौर था और यह एक अलग दौर है, लेकिन समस्या यह है कि निर्देशकों के पास पहले जितना नियंत्रण नहीं है और ऐसी कहानियाँ नहीं लिखी जा रही हैं जो ऐसे अभिनेताओं की छवि को सही ठहरा सकें।

आपको बता दें कि सनी देओल और शाहरुख खान ने यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित डर में साथ काम किया था। फिल्म को लेकर विवाद इसलिए भी हुआ था कि शाहरुख खान, जिन्होंने एक ग्रे किरदार निभाया था, उनको फिल्म में ज्यादा वरीयता दी गई थी। हालाकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कामयाब रही थी लेकिन दोनों सितारों के बीच रिश्ते इस हद तक बिगड़ गए थे कि दोनों ने 16 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी।

निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ फिर से काम करने के बारे में बात करते हुए, सनी देओल ने साझा किया कि उन्हें लगता है कि हर कोई उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित है, क्योंकि लोगों ने अतीत में उनकी तीन फिल्मों को प्यार दिखाया था, जिसमें दामिनी (1993), घायल (1990) और घातक (1996) शामिल हैं। हम कई सालों से लाहौर पर काम कर रहे थे, और कई अलग-अलग अभिनेताओं ने कहानी सुनी और फिल्म के लिए विचार किया, लेकिन यह नहीं हो सका। लेकिन फिर, गदर 2 ने इसे संभव बना दिया है। उन्होने आगे कहा कि मुझे तब और आश्चर्य हुआ जब आमिर ने मुझसे संपर्क किया और कहा, ‘सनी, हम यह फिल्म बनाना चाहते हैं,’ क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई अभिनेता फिल्म का निर्माण करेगा, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है, क्योंकि आमिर खान हर चीज परफेक्ट करना चाहते हैं। अब देखना ये है कि सनी देओल की जाट को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

ये भी पढ़े: जब Divya Palat की मां ने Aamir Khan के पिता Tahir Hussain को नहीं पहचाना था, एक्ट्रेस ने लहरें से शेयर किया था रोचक…

Latest Posts

spot_img

you may like