हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। डिंपल ने बहुत छोटी सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर ली थी और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी बीच उनकी शादी मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना से हुई लेकिन उनका अफेयर मशहूर अभिनेता सनी देओल के साथ काफी लाइमलाइट में रहा। तो चलिए जानते हैं सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते के बारे में…
18 की उम्र में मां बनी थीं डिंपल
बता दें, डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘बॉबी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह ऋषि कपूर के साथ नजर आई थी। पहली फिल्म के बाद डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना के साथ अफेयर को लेकर काफी लाइमलाइट में आ गई और 17 की उम्र में इन दोनों ने शादी रचा ली। 18 की उम्र में डिंपल कपाड़िया मां बन गई थी। कहा जाता है कि दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना के बाद डिंपल और राजेश खन्ना का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन इन्होंने कभी भी तलाक नहीं लिया।
सनी के साथ जुड़ा एक्ट्रेस का नाम
जब डिंपल राजेश खन्ना से दूर हुई तो उनकी नजदीकी मशहूर अभिनेता सनी देओल के साथ बढ़ने लगी। कहा जाता है कि सनी और डिंपल कपाड़िया एक दूसरा से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। इसी बीच डिंपल राजेश खन्ना का घर छोड़कर अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपनी मां के यहां रहने चली गई। यहीं से उन्होंने अपने करियर फिर से शुरू किया। इसी बीच डिंपल ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ में काम किया और इस फिल्म के सेट पर अक्सर डिंपल और सनी एक दूसरे के साथ रहते थे।
यह भी कहा जाता है कि, डिंपल अपनी दोनों बेटियों को यहां पर लाती थी और वे दोनों सनी देओल को छोटे पापा कहकर बुलाती थी। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता और ना ही lehren.com इस बात की पुष्टि करता है, लेकिन उन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनी डिंपल का रिश्ता काफी लाइमलाइट में रहा। इसके बाद उनकी मोरक्को से भी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें यह दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे। यहीं से सनी और डिंपल कपाड़िया का अफेयर काफी लाइमलाइट में रहा था। कहा जाता हैं कि, फिर बाद में ये दोनों भी एक दूसरे से अलग हो गए थे।
ये भी पढ़ें: ‘मासूमियत की आड़ में उसने छीना..’ जब Rajesh Khanna की गर्लफ्रेंड Anju ने Dimple पर लगाए आरोप!

