शादीशुदा होते हुए भी Amrita Singh को दिल दे बैठे थे Sunny Deol, खुद को बताते थे सिंगल!

सनी देओल और अमृता सिंह ने एक ही फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों को फिल्म 'बेताब' में देखा गया था।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सनी देओल आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है और अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। सनी देओल जितना अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहे हैं उतना ही अपनी निजी जिंदगी के कारण भी लाइमलाइट में रहे हैं। जी हां मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से लेकर अमृता सिंह जैसी टॉप एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ा। वही अमृता सिंह के साथ उनके इश्क के चर्चे खूब हुए थे। तो चलिए जानते हैं अमृता और सनी देओल की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में।

बेताब के दौरान हुआ था इश्क
दरअसल, सनी देओल और अमृता सिंह ने एक ही फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों को फिल्म ‘बेताब’ में देखा गया था लेकिन कहा जाता है कि अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही सनी देओल की शादी हो गई थी लेकिन इसे कई वर्षों तक छुपाया गया। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के कारण सनी देओल के कैरियर पर असर न पड़े जिसकी वजह से इस शादी को सीक्रेट ही रखा गया और यह फैसला उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का था।

सनी देओल ने लंदन में अपनी पत्नी पूजा से शादी रचा ली थी इसके बाद वह भारत हीरो बनने के लिए लौट आए लेकिन जब उन्होंने अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब में काम किया तो यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

इसलिए टूट गया दोनों का रिश्ता
इसी बीच अचानक अमृता सिंह को सनी देओल की शादी होने की खबर पता चल गई और उन्होंने अभिनेता से दूरी बना ली। वही सनी देओल भी अपनी शादी बचाने के लिए जल्दी ही उनसे दूर हो गए। सनी देओल से अलग होने के बाद अमृता सिंह का नाम मशहूर क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ा।

इसके अलावा विनोद खन्ना के साथ भी उनका अफेयर काफी लाइमलाइट में रहा। हालांकि उनकी शादी मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से हुई जिनके साथ दो बच्चे होने के बाद तलाक हो गया। अमृता के बच्चों का नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।

ये भी पढ़ें: जब Sunny Deol को देखते ही डर गई थीं Priyanka, पहली मुलाकात पर छूटे थे एक्ट्रेस के पसीने!

Latest Posts

spot_img

you may like