एक ‘एक्शन हीरो’ तो दूसरा ‘खूंखार विलेन’, इंडस्ट्री के Superstar है दोनों बच्चे, धर्मेंद्र संग खास रिश्ता, बताओं कौन?

फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। कभी सितारे खुद अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस के साथ पहेलियां वाला गेम खेलने लगते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें दो नन्हे बच्चे नजर आ रहे हैं। बता दे यह नन्हे बच्चे कोई मामूली बच्चे नहीं है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। हालांकि इन्हें कई लोग पहचान नहीं पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वायरल तस्वीर में कौन है?

कौन है ये दोनों बच्चे?
सबसे पहले तो आप तस्वीर को देखिए जो ब्लैक एंड वाइट है। तस्वीर में एक बच्चा दूसरे बच्चे को अपने कंधे पर बिठा हुए हैं और दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ही बच्चे फिल्म ‘इंडस्ट्री की जान’ कहे जाते हैं। एक ने जहां खूंखार विलेन के किरदार में सफलता हासिल की तो वही दूसरा एक्शन हीरो के रूप में मशहूर है। तो क्या इतने हिंट से भी आप इन बच्चों को नहीं पहचान पाए।? तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं। दरअसल यह बच्चे कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार सनी देओल और बॉबी देओल है। जी हां.. धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी और बॉबी है जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है।

एक एक्शन हीरो तो दूसरा विलेन
जहां सनी देओल ने एक्शन हीरो के रूप में बड़ी सफलता हासिल की। तो वहीं बॉबी देओल कुछ दिनों से खूंखार विलेन के रूप में सफलता हासिल कर रहे हैं। दरअसल, बॉबी देओल कई फिल्मों में चॉकलेटी हीरो के रूप में भी नजर आए हैं लेकिन पिछले दिनों ‘एनिमल’ में उनके विलेन के किरदार से बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके अलावा ‘आश्रम’ जैसी वेब सीरीज से भी उन्हें अच्छी खासी लाइमलाइट मिली। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से सनी और बॉबी भी इंडस्ट्री के बड़े सितारे बनकर उभरे और अभी भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं।

साथ में काम कर चुके हैं सनी-बॉबी
बता दें, सनी देओल ने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी जबकि बॉबी देओल ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉबी और सनी को एक साथ फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘अपने’ में देखा जा चुका है। इस फिल्म में दोनों अपने पिता धर्मेंद्र के साथ नजर आए थे। बॉबी और सनी दोनों भाइयों के बीच बहुत गहरा प्रेम है और अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: जब Bobby के डेशिंग लुक को देख छूटे Ranbir के पसीने, करियर खत्म होता देख रोने लगा था Alia का पति!

Latest Posts

spot_img

you may like