Suniel Shetty ने बताया कि  Akshay Kumar क्यों Hera Pheri 3 को  नहीं करना चाहते थे

Sunil Shetty Akshay Kumar Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉमेडी फिम्ल फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ पर काम शुरु कर दिया गया है। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में इस फिल्म फ्रेंचाइजी की ओरिजिनल स्टारकास्ट अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने वापसी की है। इसके अलावा इस फिल्म में एक कॉमिक विलेन के तौर पर संजय दत्त की एंट्री हुई है। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के बनने पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

बहरहाल फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ इस फिल्म के मुख्य हीरो अक्षय कुमार की वजह से संभव हो पाई है। इस फिल्म में से बीच में अक्षय कुमार को हटाने की खबरें आईं थीं, लेकिन फिर अक्षय कुमार ने फिल्म में वापसी कर ली। हालांकि, अब सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि क्यों अक्षय कुमार इस फिल्म को लेकर क्यों कंफ्यूज थे।

सुनील ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि, ‘’अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 से कभी भी आउट नहीं हुए थे। हो सकता है कि कुछ चीजें उन्हें स्पष्ट नहीं थीं। फिरोज नाडियाडवाला और अक्षय ने इस कंफ्यूजन को दूर किया। वास्तव में, अक्षय हमेशा मुझसे कहते थे कि हमें हेराफेरी 3 करना चाहिए। अक्षय कहते थे कि हेरा फेरी एक मजेदार फ्रेंचाइजी है।”

बता दें कि, फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के प्रोमो को शूट कर लिया गया है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग भारत में और दुबई में की जायेगी। दुबई में ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग अगले साल शुरु की जायेगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल मई के आसपास खत्म होने की उम्मीद। ‘हेरा फेरी 3’ को साल 2024 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित भी हैं और एक तरफ चिंतित भी हैं। फैंस इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी को लेकर चिंतित है, फैंस को चिंता है कि फरहाद ‘हेरा फेरी 3’ को खराब न कर दें।

ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हिंदू धर्म का अपमान करने पर केस हुआ दर्ज

Latest Posts

spot_img

you may like