Suniel Shetty upset with the rising prices of tomatoes: इस समय देशभर में टमाटर के दाम काफी बढ़ गए हैं। टमाटर का भाव इस समय लगभग 150 रुपए किलो है। टमाटर के दाम बढ़ने से कई लोगों को समस्या हो रही हैं, लेकिन बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी को भी इससे दिक्कत हो रही है। सुनील ने बताया है कि टमाटर के दाम बढ़ने के कारण उन्होंने टमाटर खाना कम कर दिया है।
सुनील ने हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में टमाटर के दाम पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’उनकी पत्नी केवल एक या दो दिन के लिए सब्जियां खरीदती है, उनका परिवार ताजी सब्जियों को खाने में विश्वास रखता हैं। लेकिन टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं और इसका असर उनके किचन पर भी पड़ा है। आजकल सुनील खुद कम टमाटर कम खा रहे हैं।’’
सुनील ने कहा कि, ‘’लोग सोच सकते हैं कि मैं सुपरस्टार हूं, इसलिए ये चीजें मुझ पर असर नहीं करेंगी। लेकिन यह सच नहीं है, हमें ऐसे मुद्दों से भी निपटना होता है।” सुनील जोकि एक ऐप के माध्यम से सब्जी ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें सब्जियां सस्ती पड़ती है। सुनील ने कहा कि, “यदि आप इन ऐप्स पर कीमतों को देखेंगे, तो आप चौंक जाएंगे। वे सभी दुकानों और बाज़ारों से सस्ती सब्जियां देते हैं। मैं ऐप से ऑर्डर करता हूं, लेकिन इसलिए नहीं कि यहां सस्ता है, बल्कि इसलिए क्योंकि वे ताजी सब्जियां बेचते हैं। वे आपको यह भी बताते हैं कि सब्जियां कहां उगाई गईं, और किसानों को सीधा लाभ मिलता है।’’
इसके अलावा सुनील ने कहा कि, “मैं खुद एक रेस्टोरेंट का मालिक हूं और मैंने हमेशा सही कीमतों के लिए मोलभाव किया है। लेकिन टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को स्वाद और गुणवत्ता से समझौता करना पड़ रहा है। मुझे भी समझौत करना पड़ रहा है।”
सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में सीरीज हंटर में नजर आए थे। वे अब हेरा फेरी 3 और आवारा पागल दीवाना 2 में भी नजर आयेंगे।

