Suniel Shetty ने Hera Pheri 3 को लेकर दिया एक बड़ा अपडेट, बोले बस किसी की नजर न लगे अब

Suniel Shetty updates on Hera pheri 3 says we have shot promos: बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। मई 2023 में इस फिल्म को लेकर घोषणा की गई थी। अब इसी बीच सुनील शेट्टी ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं। 

सुनील शेट्टी ने हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत करते हुए  हेरा फेरी 3 को लेकर अपडेट दिया है। सुनील ने इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’हमने प्रोमो के लिए शूटिंग कर ली है। हम फिल्म के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं फिल्म को लेकर तैयार हूं! मैं बस यह चाहता हूं  कि किसी की नजर ना लगे। हम लोग फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू कर देंगे।’’

इस फिल्म में अपने कोस्टार्स अक्षय कुमार और परेश रावल पर भी अपने विचार साझा करते हुए सुनील ने कहा कि, ‘’मैं हमेशा अक्षय  और परेश  के संपर्क में रहा हूं। परेश जी और मैं बहुत करीब हैं। अक्की और मैं शायद हर दिन नहीं मिल पाते लेकिन हम बहुत करीब हैं। वह आज भी बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता हैं। हमें एहसास ही नहीं हुआ कि 16 साल बीत गए। यह काफी अच्छी बात  है कि हम हेरा फेरी 3 के लिए एक साथ आ रहे हैं।”

बता दें कि, इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अपने किरदारों को दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। यह तीनों राजू, श्याम और बाबू के किरदारों में वापसी करते हुए नजर आयेंगे। खबरों के अनुसार इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आयेंगे। संजय इस फिल्म में एक गैंगस्टर का रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा हेरा फेरी 3 में इस फिल्म फ्रेंचाइजी के कई पुराने एक्टर्स वापसी करते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल 2024 दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की Welcome 3 में Disha Patani समेत इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री,  Anees Bazmee इस फिल्म को नहीं करेंगे डायरेक्ट

Latest Posts

spot_img

you may like