ठग Sukesh Chandrashekhar ने  Jacqueline Fernandez से मांगी मांफी, बोला तुम्हें कसकर पकड़कर तुम्हारी…

Sukesh Chandrashekhar Apologized To Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर जोकि इस वक्त दिल्ली की एक जेल में 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा काट रहा है। सुकेश के साथ जैकलीन फर्नांडीज का भी इस केस में नाम  सामने आया था और अभिनेत्री को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ा था। सुकेश ने दावा किया था कि वे अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन जैकलीन ने साफ-साफ इंकार कर दिया था कि वे इस महाठग के साथ रिलनेशनशिप में नहीं हैं। अब इसी बीच इस महाठग ने एक बार फिर से जेल के अंदर से जैकलीन के लिए एक लेटर लिखा है। 

ईटाइम्स के अनुसार इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन से मांफी की गुजारिश की है। इस लेटर में सुकेश लिखता है कि, ‘’बेबी पहले तो मैं बहुत खुश हूं कि तुम्हें 7वाँ DIAFA पुरस्कार मिला है। तुम इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकती हो कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं? तुम इस अवॉर्ड समारोह में सफेद गाउन में काफी सुंदर लग रही थीं। बेबी मेरा ध्यान तुमसे हट ही नहीं पा रहा है। बेबी तुम्हारी की हाल की दो फोटो-एक जिसको तुम्हारे रेड अरेबिक आउटफिट में रेगिस्तान पर शूट किया गया और  पिंक साड़ी में तुम जबरदस्त लग रही हो। लेकिन तुम्हारे लहंगे वाले फोटोशूट ने मेरा दिल चुरा लिया है, तुम इस लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। और इसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी है, अब बस मैं तुम्हारे साथ रहना का इंतजार कर रहा हूं।’’

अंत में सुकेश इसी लेटर में जैकलीन से मांफी की गुजारिश करते हुए लिखता है कि,  ‘’अब तुमसे मांफी मांगने और इंतजार नहीं कर सकता, तुमसे उन सभी परेशानियों के लिए माफी मांगूंगा जिनसे तुम गुजरी हो और फिर तुमको कसकर पकड़ूंगा और तुम्हारी आंखों में देखूंगा और फिर से तुम्हें प्रपोज करूंगा। लेकिन इस बार का प्रपोजल पिछली बार से काफी बेहतर होगा।’’ हालांकि, जैकलीन ने सुकेश के इस लेटर पर अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिल्म ‘वेलकम 3’ और ‘फतेह’ में नजर आयेंगी।

ये भी पढ़ें: Eijaz Khan और Pavitra Punia के बीच अब इस कारण से होने वाला है ब्रेकअप, दोनों अपने रिश्ते को बचाने की कर रहे हैं कोशिश लेकिन..

Latest Posts

spot_img

you may like