Jackie Shroff के जन्मदिन पर Subhash Ghai ने दिया सरप्राइज गिफ्ट, एक्टर के साथ नई फिल्म का किया ऐलान

फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर फिल्म निर्मात सुभाष घई ने उन्हे लेकर एक बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी है। जन्मदिन पर जैकी दादा को इससे बड़ा और कौन सा गिफ्ट चाहिए

Happy Birthday Jackie Shroff: फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश से फैन्स उन्हे मुबारकबाद दे रहे हैं। तो वहीं कुछ जगहों पर जैकी दादा के फैन्स ने गरीबों की मदद के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। आम दर्शकों के साथ ही जैकी श्रॉफ को बधाई देने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा है। कई सितारों ने बॉलीवुड भिडू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने तो इस मौके पर बड़ी घोषणा कर दी। जैकी दादा के जन्मदिन पर सुभाष घई ने अपने हीरो की तारीफ में कसीदे पढ़े। साथ एक बड़ी फिल्म की घोषणा भी कर दी है।

सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि हीरो हमेशा हीरो ही रहता है। 1983 में आई फिल्म हीरो से महा हीरो बनकर उभरा। अब 2023 में बड़े परदे पर फिर से सुपर हीरो दिखाई देगा। इस फिल्म का प्रोडक्शन मुक्ता आर्ट करेगा। उम्मीद है कि ये एक अनोखी स्क्रिप्ट साबित होगी। जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। सुभाष घई के इस अनाउंसमेंट पर जैकी श्रॉफ और उनकी वाइफ ने रिप्लाई भी किया है। जग्गू दादा ने लिखा कि आपके लिए हमेशा सम्मान है। तो वहीं उनकी वाइफ ने द बेस्ट लिखा है।

घई ने इससे पहले जैकी और अनिल कपूर की परदे के साथ ही रियल लाइफ में जबरदस्त बॉन्डिंग की भी तारीफ की थी।इन दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में एक मिसाल है। आपको बता दे कि जैकी दादा ने अपना पहला फिल्मी डेब्यू फिल्म स्वामी दादा से किया था और कामयाबी मिली फिल्म हीरो से, जो 1983 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म की कामयाबी ने जैकी दादा को रातोरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में जैकी के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि और संजीव कुमार लीड में थे। इसके बाद तो सुभाष घई की कई फिल्मों में जैकी श्रॉफ नजर आए। राम लखन, सौदागर,यादें जैसी फिल्मों में सुभाष घई ने जैकी को साइन किया था। अब सुभाष घई एक बार फिर से जैकी दादा को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़े: Tu Jhoothi Main Makkaar का गाना Tere Pyar Mein हुआ रिलीज, Ranbir-Shraddha की सिजलिंग केमेस्ट्री दिखी

Latest Posts

spot_img

you may like