पैदा होने से पहले ही मार देना चाहते थे मां-बाप, भूखे रहकर गुजारी रातें, फिर लोगों को हंसा-हंसाकर करोड़पति बनी, कौन?

यह बच्ची वर्तमान में कॉमेडी की क्वीन कहीं जाती है और लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। खासकर फिल्मी सितारों में भी इनको लेकर एक अलग ही क्रेज है।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा भी दौर देखा जब यह ढंग का खाना खाने के लिए भी तरसे हैं। इन्होंने अपने संघर्षों से कभी हार नहीं मानी और ये फिर इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनकर उभरे। आज हम बात करेंगे टीवी और कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी का तड़का लगा चुकी एक ऐसी हसीना के बारे में जिन्होंने एक समय पर भूखे रहकर भी अपनी रातें गुजारी है, लेकिन आज यह करोड़ों की मालकिन है।

कौन है ये बच्ची?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें छोटी सी बच्ची नजर आ रही है। बता दे यह बच्ची वर्तमान में कॉमेडी की क्वीन कहीं जाती है और लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। खासकर फिल्मी सितारों में भी इनको लेकर एक अलग ही क्रेज है। जब भी यह किसी शो में जाती है तो उसमें अपनी कॉमेडी से चार चांद लगा देती है और लोग हंस हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि पापुलर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह है। जी हां वही भारती सिंह जो आज कॉमेडी की दुनिया में राज कर रही है।

मां ने किया खूब संघर्ष
एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने बताया था कि, उनके घर में ढंग का खाना भी नहीं रहता था। उनकी मां दूसरों के घर में झाड़ू पोछा करती थी। गरीबों को देखते हुए उनके माता-पिता उन्हें पैदा ही नहीं करना चाहते थे। हालांकि उनकी मां ने उन्हें जन्म दिया। इस बीच उनके पिता का निधन हो गया था जिसकी वजह से उनकी मां ने अकेले ही सारे बच्चों की परवरिश की। बता दे भारती सिंह के अलावा उनके दो भाई और बहने भी हैं। भारती सिंह ने बताया था कि, पैसों के चक्कर में उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

इसके बाद उन्होंने कुछ करने की ठानी और वह पंजाब से मुंबई आ गई। यहां से उन्होंने कॉमेडी करना शुरू किया और अपने मोटे होने का खुद ही मजाक बनाया जो लोगों को खूब पसंद आया। उनका मोटापा ही उनकी जिंदगी की असली पहचान बन गया और उन्होंने सफलता की सीढ़ियां छू ली। कॉमेडी भारती सिंह ने ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे कई शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में भारती सिंह करोड़ों की मालकिन है और वह लग्जरी लाइफ जीती है।

ये भी पढ़ें: ना कोई शो ना कोई सीरीज, फिर भी लग्जरी लाइफ जीती है ये TV हसीनाएं, बिना काम किए कैसे कमाती है पैसे?

Latest Posts

spot_img

you may like