Ranbir Kapoor की फिल्म  Animal की कहानी हुई लीक

Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर जिनकी हाल ही में फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर की एक और फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित है। इसी बीच रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी लीक हो गई है। 

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी के बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया है। रणबीर ने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में इस फिल्म की कहानी के बारे में बताया है। रणबीर ने इस फिल्म की कहानी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’एनिमल मेरे लिए एक नई प्रकार की फिल्म है। यह एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, एक बेटे-बाप की कहानी है। इस फिल्म में मुझे दर्शक देखकर काफी हैरान हो जायेंगे। मेरा किरदार इस फिल्म में काफी डार्क है, जोकि मैं असल जिंदगी में बिल्कुल नहीं हूं।’’

इसी फिल्म पर आगे बातचीत करते हुए रणबीर ने कहा कि, ‘’यह फिल्म मेरे कम्फर्ट जोन से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। इस फिल्म ने मुझे सिखाया कि मुझे अभी काफी कुछ सिखना है।’’

आगे रणबीर ने बताया कि कैसे इस फिल्म के किरदार ने उन्हें एक समय पर डरा भी दिया था। रणबीर ने कहा कि, ‘’मैं जब बाथरूम में जाता था  और खुद को आईने में देखता था, तो मुझे काफी डर लगता था। मैं पहली बार किसी फिल्म के किरदार से इतना डरा हूं।’’

बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे, वे इस फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा तृप्ति डिमरी, सुरेश ओवेरॉय और शक्ति कपूर भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में इसी साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लेश सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से होगा।

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik की 10 साल की बेटी ने पिता को ऐसे किया याद, सोशल मीडिया शेयर की फोटो

Latest Posts

spot_img

you may like