S.S. Rajamouli ने Manoj Bajpayee की इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

S.S. Rajamouli Manoj Bajpayee:  तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली निर्देशक एसएस राजामौली जोकिन इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म अबतक कई इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है और उम्मीद है कि उनकी इस फिल्म का सॉन्ग नाटू नाटू इस ऑस्कर जीत लेगा। लेकिन अपनी इसी फिल्म की सफलता के बीच उन्होंने बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता मनोज बाजपेयी की एक फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। 

राजामौली ने हाल ही में रिलीज हुए मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म गुलमोहर के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने इस ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। राजामौली ने अपनेआधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को अपनी स्टोरी में साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म गुलमोहर के ट्रेलर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि, ‘’गुलमोहर का ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है। मनोज बाजपेयी ट्रेलर में काफी मजबूत लग रहे हैं,जैसे की वे हमेशा लगते हैं। इसके अलावा मैं शर्मिला टैगोर जी को कई  दिनों बाद फिल्मों में वापसी करता हुआ देख काफी खुश हूं। इस फिल्म को देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।’’

बता दें कि, मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर का ट्रेलर हाल ही में डिज्नीपल्स हॉटस्टार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को फैंस ने भी काफी पसंद किया था। इस ट्रेलर को अबतक चार मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में आज के युग में परिवारों के संबंध के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर दिखाता है कि आज के समय में लोग अपने बड़े घरों के कमरों के अंदर बंद हो चुके हैं, उन्हें अपने परिवार में क्या हो रहा है इससे कुछ मतलब नहीं जिससे परिवार के बाकी सदस्यों पर असर पड़ता है। 

 बता दें कि, फिल्म ‘गुलमोहर’ को राहुल वी चित्तेला द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी,  शर्मिला टैगोर, सूरज शर्मा, अमोल पालेकर, कावेरी सेठ और तृप्ति शाहू जैसे बड़े एक्टर्स काम कर रहे हैं। फिल्म गुलमोहर कल 03 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। 

ये भी पढे़ं: Hera Pheri 3 में Sanjay Dutt, Phir Hera Pheri के इस कैरेक्टर के भाई का रोल निभायेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like