The Immortal Ashwatthama  में SRK और Ram Charan की हो सकती है एंट्री, साउथ एक और बड़ा सुपरस्टार भी आ सकता है नजर

SRK  Ram Charan The Immortal Ashwatthama: उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धार जिनकी फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ से हाल ही में विक्की कौशल को निकाले जाने की खबरें सामने आईं थी। इसके बाद इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करने के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, कास्टिंग को लेकर अभी तक किसी बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। 

अब इसी बीच सूत्रों की ओर से खबर आ रही है कि फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ के लिए बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार-राम चरण और जूनियर एनटीआर को अप्रोच किया गया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है  कि यह तीनों एक्टर्स को अप्रोच किया गया है। 

खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा हो गया है, इसीलिए अब इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर ले जाने के बारे में सोचा जा रहा है। इसी कारण से फिल्म में शाहरुख, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े स्टार्स को अप्रोच किया गया है। इस फिल्म से विक्की कौशल को क्यों निकाला गया है, इस बात की अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

वैसे इस फिल्म को आदित्य धार विक्की कौशल के साथ ही बनना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश विक्की को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म को रॉनी स्कूवाला और जियो स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहाे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ के लिए शाहरुख, राम चरण और जूनियर एनटीआर में से कौन इस मायथोलॉजी फिक्शन वाली फिल्म के लिए हामी भरेगा। वैसे ये तीनों अभिनेता ही इस फिल्म के लिए सही चॉइस है, अब देखते हैं कि इन तीनों में से कौन इस फिल्म मेंं नजर आता है।

बता दें कि, फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर साल 2019 से काम शुरू किया गया  था। लेकिन फिल्म के बजट के कारण इस फिल्म को बीच में ही रोकना पड़ा था। इस फिल्म में सारा अली खान को भी कास्ट किया गया था, लेकिन बाद वो भी इस फिल्म से बाहर हो गईं।

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की फिल्म Fighter के इस सीन को शूट करने के लिए 120 घंटे लगेंगे

Latest Posts

spot_img

you may like