SRK की Pathaan ने Baahubali 2  का यह रिकॉर्ड तोड़ा

SRK Pathaan Baahubali 2: बॉलीवुड के किंग खान ने बता दिया है कि वे ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के असली सुपरस्टार है। पिछले दो सालों से बॉलीवुड की कई फिल्में जोकि साउथ की फिल्मों के सामने ढेर हो गई थीं। साउथ इंडस्ट्री की पुष्पा, कार्तिकेय 2, केजीएफ और कांतारा जैसी फिल्में जिन्होंने हिंदी बेल्ट में बॉलीवुड की अन्य फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इन फिल्मों के हिट होने से लग रहा था कि बॉलीवुड डूबने वाला है। लेकिन तभी शाहरुख की फिल्म  ‘पठान’ आई और बॉक्स पर कहर ढा दिया। 

शाहरुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। ‘पठान’ ने साउथ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लेकिन ‘पठान’ ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहरुख की पठान ने अब ‘बाहुबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘पठान’ ने भारत में 510 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने भारत में 510 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन पठान ने इससे अधिक कमाई कर ली है। पठान ने न सिर्फ ‘बाहुबली 2’  बल्कि ‘केजीएफ 2’ और ‘दंगल’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब ‘पठान’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

पठान के इस रिकॉर्ड तोड़ने की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है। तरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’पठान भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं। इस फिल्म ने भारत में 510 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। पठान ने बाहुबली के 510 करोड़ रुपए की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।’’इसके अलावा तरण ने एक और ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’टॉप 4… सबसे ज्यादा कमाई करने वाली *हिंदी* फिल्में…1. #पठान, 2. #बाहुबली2 #हिंदी, 3. #केजीएफ2 #हिंदी, 4. #दंगल,नोट: #भारत बिज़। नेट बीओसी। #हिंदी संस्करण केवल।’’

बता दें कि, फिल्म पठान जोकि 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी चल रही है। 

ये भी पढ़ें: Zeenat Aman जल्द करेंगी OTT डेब्यू, Manish Harishankar की वेब सीरीज में आएंगी नजर

Latest Posts

spot_img

you may like