SRK ने फिल्म Dunki और Jawan की शूटिंग को लेकर बताई यह बात,  Jawan का प्रमोशन न करने का बताया कारण, UPSC की परीक्षा में फेल हुए फैन को दी यह सलाह

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान ने UPSC, जवान और डंकी को लेकर कई बातें साझा की हैं।

SRK on shooting  Dunki Jawan reason for not promoting Jawan: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जवान और डंकी को लेकर खबरों में बने हुए है। शाहरुख जिनकी फिल्म जवान इसी महीने में 02 जून 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। अब यह फिल्म 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच शाहरुख ने बताया है कि उन्हें फिल्म जवान और डंकी में से किस फिल्म की शूटिंग कठिन लगी है। 

शाहरुख ने इस बात का जवाब आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किए एक आस्क एसआरके सेशन में दिया है। इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख से ट्विट करते हुए पूछा कि, ‘’आपके लिए कौन सा शारीरिक रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण थी? डंकी या जवान?’’ इसपर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’वास्तव में जवान, काफी ज्यादा एक्शन करना पड़ा।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने शाहरुख से पूछा कि फिल्म जवान का प्रमोशन ठीक तरीक से क्यों नहीं किया जा रहा है। फैन ने लिखा कि, ‘’जवान का ट्रेलर कब आउट होगा सर? और मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि जवान को पर्याप्त प्रमोशन नहीं मिल रहा है?’’ इसपर शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’आप जवान के बारे में जो पूछ रहे हैं, बस इतना प्रमोशन काफी है !!’’

इसके अलावा फैंस ने शाहरुख से कई और भी मजेदार सवाल पूछे। एक फैन ने शाहरुख से ट्विट करते हुए पूछा कि, ‘’आप पास ऐसा क्या है, जो दूसरे एक्टर्स के पास नहीं है।’’ इसपर शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’मेरे पास डीडीएलजे है….केकेएचएच है, देवदास है स्वदेस है चक से इंडिया है…पठान है…ओम शांति ओम है…ओह दिखावा बंद करने की जरूरत है!! हा हा’’

एक फैन UPSC की परीक्षा में फेल हो गया, जिसपर शाहरुख ने फैन को मोटिवेशन दिया है। फैन ने शाहरुख को ट्विट करते हुए इसके बारे में बताते हुए लिखा कि, ‘’सर आज मेरा जन्मदिन है और आज ही मुख्य यूपीएससी परीक्षा में फेल हो गया।’’ इसपर शाहरुख ने फैन को मोटिवेट करते हुए लिखा कि,’’ यह सुनकर बहुत अफ़सोस हुआ। चिंता मत करो अगले साल फिर से कोशिश करो … शायद इस बार मेरे जन्मदिन पर ?? सभी बेहतरीन चुटकुलों के अलावा आप परीक्षा में वापसी करेंगे चिंता न करें।’’

ये भी पढ़ें: Yash ने Ranbir Kapoor की Ramayana में  Ravana का किरदार निभाने से किया मना, इस कारण से ठुकराया इतना बड़ा रोल 

Latest Posts

spot_img

you may like