Dunki में रनिंग वाले सीन पर SRK ने कहा मैं खुशनसीब हूं कि 11  सर्जरी होने के बाद भी दौड़ सकता हूं 

SRK Said He Is Lucky As He Can Run Even After Undergoing 11 Surgeries: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर बीते मंगलवार को रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली। इस ट्रेलर में शाहरुख खान का रेस में रनिंग करते हुए एक सीन भी देखने को मिला। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान एक ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे’ और ‘डंकी’ के रनिंग सीन को लेकर एक वीडियो बनाया और शाहरुख से पूछा कि उन्हें कैसे लगा? शाहरुख ने भी इस वीडियो पर एक प्यारा रिप्लाई दिया है। 

शाहरुख ने आज  ट्विटर (X) पर एक ‘आस्क एसआरके’ का सेशन किया, इसी दौरान ने फैन ने यह वीडियो साझा करते हुए शाहरुख से पूछा कि,  ‘’शाहरुख हम सब आपको देखकर बड़े हुए हैं… जब आप इस तरह के एडिट देखते हैं तो कैसा महसूस होता है?’’ इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’जीवन एक दौड़ है, मुझे बहुत खुशी है कि 11 सर्जरी के बाद भी मैं अभी भी उसी तरह दौड़ सकता हूं और मेरी वही टी-शर्ट मुझ पर बिल्कुल फिट बैठती है!!’’

वहीं एक और फैन ने इसी सेशन में शाहरुख से एक मजेदार सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’शाहरुख, जवान के विक्रम राठौड़ का कैमियो इसमे क्यूं  रखा है?’’इसपर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा  कि, ‘’क्योंकि इस पिक्चर में भी आर्मी का जवान हूं। समझ गया भाई हां और क्लियर करूं। डंकी ट्रेलर में मूर्खतापूर्ण प्रश्न सेक्शनभी देखें, प्लीज हा हा लव यू।’’

इसके अलावा एक फैन ने शाहरुख से डंकी में उनके हेयरस्टाईल के बारे में पूछते हुए लिखा कि, ‘’शाहरुख आप बाल कटवाने कहां जाते हैं..??’’ इसपर शाहरुख ने एक मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’नाई की कुर्सी में…तुम कहां से करवाते हो?’’ इसके अलावा भी शाहरुख ने फैंस के  कई मजेदार सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं।  बता दें कि, ‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: SRK की मैनेजर Pooja Dadlani की धमकियों के बाद Dunki के ट्रेलर रिव्यू हुए पॉजिटिव, इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like