SRK की Jawan का सॉन्ग Zinda Banda हुआ आउट,  सॉन्ग में Anirudh Ravichander के  Aaluma Doluma की वाइब देखने को मिली, जानें फैंस को कैसा लगा यह सॉन्ग?

SRK Jawan song Zinda Banda gives vibe of Aaluma Doluma: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म का पहला वीडियो सॉन्ग ‘जिन्दा बंदा’ रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग के दूसरी भाषा के वर्जन वंधा एडम (तमिल) और धुम्मे धुलिपेला (तेलुगु) को रिलीज कर दिया गया हैो। हिंदी वर्जन के मुकाबले तमिल और तेलुगू वर्जन ज्यादा असरदार लग रहे हैं। इस सॉन्ग के तीनों वर्जन को अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है। ‘जिन्दा बंदा’ अनिरुद्ध के करियर का पहला हिंदी सॉन्ग हैं। इस सॉन्ग को सुनकर अनिरुद्ध के एक पुराने हिट तमिल सॉन्ग ‘आलुमा डोलुमा’ की याद आ जाती हैं। ‘जिन्दा बंदा’ का म्यूजिक कुछ थोड़ा-थोड़ा वैसा ही लगता है। हालंकि, अनिरुद्ध की आवाज हिंदी सॉन्ग में भी जंच रही हैं। 

‘जिन्दा बंदा’ सॉन्ग फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस सॉन्ग को लेकर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अनिरुद्ध का म्यूजिक और शाहरुख खान का स्वैग ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप नजरअंदाज नहीं कर सकते, यह सचमुच रोंगटे खड़े कर देने वाला सॉन्ग है!’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अनिरुद्ध भारतीय सिनेमा के टॉप म्यूजिक डायरेक्टर  हैं, इससे कौन सहमत है? उनकी सिंगिंग, म्यूजिक और बीजीएम सब कुछ फिल्म को ऊंचा उठाता है।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’गाने की कोरियोग्राफी काफी पसंद आई। महिला बैक अप डांसर्स का हीरो के साथ डांस करना बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है और SRK सर की एनर्जी को सलाम।’’

हालांकि, कुछ फैंस को यह सॉन्ग पसंद नहीं आर रहा हैं। फैंस का मानना है कि ‘जिंदा बंदा’ साउथ का डबिंग वाला सॉन्ग लग रहा है। वैसे ‘जिंदा बंदा’ के  तमिल और तेलुगू वर्जन फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। बात करें फिल्म जवान की, तो यह फिल्म 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट नयनतारा नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Anil Sharma फिल्म Gadar  में Amrish Puri के ऊपर इमारत गिराना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फिर उन्होंने इसकी जगह Sunny Deol का यह सीन रखा

Latest Posts

spot_img

you may like