Gadar 2 की सफलता के बीच SRK की Jawan ने एडवांस बुकिंग के मामले में ओवरसीज में मचाया गदर

SRK Jawan  gets good advance bookings in overseas: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ की ओवरसीज में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जवान की एडवांस बुकिंग अमेरिका, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में शुरू हो गई है। इन चारों देशों में शाहरुख की जवान की एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रिएक्शन मिला है। शाहरुख की फिल्म जवान की टिकटें यहां पर धड़ल्ले से बिकनी शुरू हो गई हैं। 

शाहरुख की ‘जवान’ ने अमेरिका में 47.3 हजार डॉलर की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं यूएई, टेक्सास, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में अबतक 50% टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है। शाहरुख के एक आधिकारिक फैन पेज ने ट्विट करके इन आंकड़ों की जानकारी दी है। 

शाहरुख के इस फैन ने अमेरिकी में एडवांस बुकिंग पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’ओपनिंग डे के लिए यूएसए में एडवांस बुकिंग। #जवान – $47.3K (23 दिन पहले) #पठान – $68.7K (10 दिन पहले), ‘पठान’ की ओपनिंग 1.5 मिलियन डॉलर थी और जवान को बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। #शाहरुख खान की फिल्मों की शुरुआती एडवांस बिक्री अन्य स्टार्स की ओपनिंग से बड़ी है।’’ 

वहीं इसी फैन पेज ने दूसरा ट्विट करता हुए लिखा कि, ‘’जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, टेक्सास और यूएई में #जवान एडवांस बुकिंग की एक झलक। लगभग बिक चुका है या 50% से अधिक बुकिंग हो चुकी है। ये रिलीज के 22 दिन पहले की बात है. कोई भी मूवी स्टार ऐसा नहीं कर सकता. #शाहरुख खान अपने मॉन्स्टर के साथ तैयार हैं!!’’

बता दें कि, ‘जवान’ को साउथ के डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित किया गया  है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नयनातारा नजर आयेंगी। हाल ही में इस फिल्म के दो गाने- ‘जिंदा बंदा’ और ‘चलेया’ रिलीज हुए हैं, यह दोनों गाने ही दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों का रूझान काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने कहा कि John Abraham की किस्मत में मैकेनिक बनना लिखा था, लेकिन गलती से एक्टर बन गए

Latest Posts

spot_img

you may like