SRK की Jawan के पहले सॉन्ग का नाम और वीडियो हुआ वायरल, जानिए डिटेल्स

SRK Jawan first song: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जिनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब बस इस फिल्म के सॉन्ग को शूट किया जा रहा है। इसी बीच शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के पहले सॉन्ग के नाम पता चल गया है, इसके अलावा इस सॉन्ग के शूटिंग वाली वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। 

सूत्रों के अनुसार शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के पहले सॉन्ग का नाम ‘दिल तेरे संग जोड़िया’ हैं। इस सॉन्ग को आरिजित सिंह द्वारा गाया है। इसी सॉन्ग के शूट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग को जहाज पर फिल्माया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख और नयनतारा रोमेंटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग में शाहरुख और नयनतारा की रोमेंटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। सॉन्ग दिल तेरे संग जोड़िया में 90s के म्यूजकि की वाइव देखने को मिलेगी। हालांकि, सॉन्ग को नाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

नयनतारा और शाहरुख को आरिजीत के रोमेंटिक सॉन्ग में देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। फिल्म ‘जवान’ से नयनतारा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है। अपनी डेब्यू फिल्म में ही वे बॉलीवुड के रोमांस के किंग शाहरुख से रोमांस करती हुई नजर आयेंगी। बता दें कि, नयनतारा पहली बार शाहरुख के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करती हुई नजर आयेंगी। 

अब देखना होगा कि यह सॉन्ग फैंस को कितना पसंद आता है। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख और नयनतारा की रोमेंटिक जोड़ी फैंस को कितनी पसंद आती है। आपको बता दें कि, फिल्म ‘जवान’ को साउथ के प्रख्यात निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया गया गया है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति एक निगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। फैंस फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख और विजय सेतुपति की टकरार को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म ‘जवान’ को सिनेमाघरों में इसी साल 02 जून 2023 को रिलीज किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: IPL की भोजपुरी कमेंट्री पर उठते सवाल पर Ravi Kishan का करारा जवाब, बोले कुछ का जेहन ही निगेटिव है

Latest Posts

spot_img

you may like