SRK की Jawan और Dunki ने रिलीज होने से पहले मचाया गदर,  इतने करोड़ रुपए की कमाई

SRK Jawan  Dunki earned whopping amount before its release: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जिनकी हाल ही में अमेरिका में शूटिंग के दौरान नाक में गहरी चोट लग गई थी। अब शाहरुख बिल्कुल ठीक हैं और भारत लौट आए हैं, इसी बीच उनकी दो आगामी फिल्में-’जवान’ और ‘डंकी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है। फिल्मों की यह कमाई डिजिटल राइट्स और सैटेलाइट राइट्स से हुई है।

सूत्रों से पता चला है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स को  लगभग 250 करोड़ में बेचा गया है। सूत्रों की मानें तो जवान के म्यूजिक राइट्स को टी-सीरीज ने खरीदा है। टी-सीरीज ने लगभग 30 करोड़ रुपए में म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं। इसके अलावा फिल्म ‘डंकी’ के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स 230 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। हालांकि, अभी तक जवान के मेकर्स और डंकी के मेकर्स ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

बात करें, फिल्म ‘जवान’ की तो शाहरुख की यह फिल्म इसी साल 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को साउथ के निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा इस फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। फिल्म में साउथ के दो बड़े स्टार-नयनतारा और विजय सेतुपति इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में है। विजय सेतुपति और नयनतारा इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे। विजय सेतुपति फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में विजय और शाहरुख एक-दूसरे से टकराते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में संजय दत्त का कैमियो भी देखने को मिलेगा। जवान हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म से इंस्पायर्ड है। 

वहीं बात करें , फिल्म ‘डंकी’ की तो इस फिल्म को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आयेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Dino Morea ने इस बड़े कारण से Bipasha Basu के साथ फिल्में करना बंद कर दी थी, अभिनेत्री को लेकर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like